Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : नहाने के दौरान दो बच्चे गहरे नदी में डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी...

Rohit Banchhor
30 Aug 2022 2:31 PM GMT
CG News
x

कोरबा। CG News जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र के अहिरन नदी में नहाने गए दो बालक नदी में डूब गए। घटना दोपहर 12 बजे के आसपास की है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस व गोताखोर की टीम ने एक बच्चे का शव बरामद कर लिया है। वहीं दूसरे की तलाश जारी है। Read More …

CG News

कोरबा। CG News जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र के अहिरन नदी में नहाने गए दो बालक नदी में डूब गए। घटना दोपहर 12 बजे के आसपास की है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस व गोताखोर की टीम ने एक बच्चे का शव बरामद कर लिया है। वहीं दूसरे की तलाश जारी है।

Read More : CG News : तीन जंगली भालू ने किशोर पर किया हमला, गंभीर रूप से अस्पताल में भर्ती…

बता दें कि विकास नगर की एमडी कॉलोनी निवासी दो बच्चे गर्व बनवाल 12 वर्ष और तन्मय कुमार 10 वर्ष सायकिल से अहिरन नदी में नहाने गए हुए थे। बारिश के कारण नदी में पानी ज्यादा थी, जिसके कारण बच्चों को उसका अंदाजा नहीं हो सका। नदी में उतरने के साथ ही गर्व बनवाल तेज बहाव में फंस गया और डूबने लगा।

aad

उसे बचाने के लिए पास ही में तैर रहे तन्मय ने अपना हाथ दिया, लेकिन वो भी खुद को संभाल नहीं सका और दोनों डूब गए। दूसरे बच्चों ने उन्हें डूबते देखा तो शोर मचाया। जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ नदी के किनारे लग गई। कुसमुंडा पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची।

Read More : CG News : निर्माणाधीन सैप्टिक टैंक में दो मजदूर कर रहे थे काम, जहरीले गैस के रिसाव से हुई मौत…

फिलहाल एक बच्चे का शव मिल गया है, वहीं दूसरे बच्चे की तलाश नदी में की जा रही है। इसके लिए ग्रामीणों और गोताखोरों को उतारा गया है। गर्व और तन्मय बिकन इंग्लिश स्कूल कुसमुंडा के छात्र थे। गर्व पांचवीं और तन्मय चौथी कक्षा में पढ़ता था।

Next Story