Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : बैकुंठ में मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस, प्रतिभागियों को ईनाम व प्रमाण पत्र दिया...

Rohit Banchhor
30 Aug 2022 5:04 PM GMT
CG News
x

तिल्दा नेवरा, अजय नेताम। CG News नेहरू युवा केंद्र रायपुर जिला युवा अधिकारी अर्पित तिवारी के मार्गदर्शन में एनवाईवी भारती साहू के द्वारा सेंचुरी ब्लॉक तिल्दा में आज राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। भारती साहू ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस विभिन्न देशों में राष्ट्रीय खेल टीमों और उन देशों की खेल परंपराओं का सम्मान …

CG News

तिल्दा नेवरा, अजय नेताम। CG News नेहरू युवा केंद्र रायपुर जिला युवा अधिकारी अर्पित तिवारी के मार्गदर्शन में एनवाईवी भारती साहू के द्वारा सेंचुरी ब्लॉक तिल्दा में आज राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। भारती साहू ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस विभिन्न देशों में राष्ट्रीय खेल टीमों और उन देशों की खेल परंपराओं का सम्मान करने के लिए 29 अगस्त को हॉकी खिलाडी मेजर ध्यानचंद्र की जयंती पर मनाया जाता है। इस दिन विभिन्न आयु वर्ग के लोग कबड्डी, मैराथन, बास्केटबॉल, हॉकी आदि खेलों में भाग लेते हैं।

Read More : CG News : शराब के नशे में युवक कमल फूल तोड़ने गया तालाब, डूबने से हुई मौत…

सेंचुरी खेल ग्राउंड में 6 प्रकार के खेल जैसे फुटबॉल, 400 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, 100 मीटर रेस, खो खो तथा कबड्डी कराया गया। जिसमे कबड्डी में टीम कुंदरू ने जीत हासिल की। वही खो-खो में टीम बहेसर के खिलाडियों ने बाज़ी मारी। 400 मीटर रेस में प्रथम स्थान पर रहे शुभम यदु, द्वितीय में मयंक वर्मा तथा तृतीय में शशांक पांडेय ने जीत हासिल की। 200 मीटर रेस में प्रथम रहे

aad

खिलेश्वर निर्मलकर, द्वितीय करण यादव तथा तीसरे नंबर पर रहे आकाश वर्मा इसके बाद 100 मीटर रेस में प्रथम स्थान पर रहे मनीष साहू, दुसरे स्थान पर रहे प्रीयांशु तथा तीसरे नंबर पर रहे सोहन बाघ। जीतने वाले सभी प्रतिभागी को ईनाम तथा प्रमाण पत्र दिया गया। इस प्रकार मेजर ध्यानचंद को याद एवं नमन करते हुए खेल दिवस काफी उत्साहपूर्वक मनाया गया।

Next Story