Begin typing your search above and press return to search.
INTERNATIONAL

Pilots Fight : विमान उड़ाते समय पायलट और को पायलट के बीच विवाद, कॉलर पकड़ करने लगे मारपीट, पूरी फ्लाइट साथ बैठा कैबिन क्रू का मेंबर    

viplav
29 Aug 2022 10:56 AM GMT
Pilots Fight
x

New Delhi : Pilots Fight  विमान की यात्रा में जानमान का पूरी जिम्मेदारी पायलट और उनके को-पायलट साथी के ऊपर होती है, मगर जब दोनों ही लड़ पड़े तो यात्रियों में डर का माहौल होना स्वाभाविक है। स्विट्जरलैंड से फ्रांस जाने वाली फ्लाइट पर हुआ जब दोनों पायलट्स एक दूसरे से लड़ने लगे। Read More …

New Delhi : Pilots Fight विमान की यात्रा में जानमान का पूरी जिम्मेदारी पायलट और उनके को-पायलट साथी के ऊपर होती है, मगर जब दोनों ही लड़ पड़े तो यात्रियों में डर का माहौल होना स्वाभाविक है। स्विट्जरलैंड से फ्रांस जाने वाली फ्लाइट पर हुआ जब दोनों पायलट्स एक दूसरे से लड़ने लगे।

Read More : Urfi-Chahat Cat Fight : चाहत ने उर्फी का ड्रेसिंग सेंस का उड़ाया मजाक, उर्फी ने दिया मुँह तोड़ जवाब, बोली- दो हस्बैंड से लेकर…

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक जेनिवा से पैरिस जा रही एयर फ्रांस की एक फ्लाइट पर बेहद चौंकाने वाली घटना घटी जिसके चलते यात्रियों की जान पर खतरा मंडराने लगा था। उड़ते प्लेन के कॉकपिट में ही दोनों पायलट्स लड़ने लगे। ये लड़ाई इतना ज्यादा बढ़ गई थी कि फ्लाइट कर्मियों को बीच-बचाव करना पड़ा नहीं तो कुछ बुरा हो जाता। रिपोर्ट की मानें तो ये मामला इसी साल जून का है जो एयर फ्रांस की Airbus A320 उड़ान पर हुआ था।

Read More : Durga Fighter: जंगल से नक्सलियों को खत्म करने रात के अंधेरी में भी एके-47 लेकर लड़ रही दुर्गा फाइटर, पढ़िए बस्तर से खास खबर

बात नहीं मानने पर हुआ विवाद - Pilots Fight

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एक पायलट ने दूसरे की बात मानने से मना कर दिया। जिसके बाद इसी को लेकर के विवाद बढ़ता चला गया और उनमें से एक पायलट ने दूसरे को थप्पड़ जड़ दिया। वो यहीं नहीं रुके, दोनों ने उड़ते प्लेन में ही एक दूसरे का कॉलर पकड़ लिया और बात हाथापाई तक पहुंच गई। इसी बीच एक पायलट ने दूसरे पर एक ब्रीफकेस फेंक दिया और फिर जब कॉकपिट के अंदर से झगड़े की आवाजें बाहर आने लगीं तो फ्लाइट अटेंडेंट्स भागते हुए अंदर गईं और दोनों को एक दूसरे से अलग किया।

पायलट्स को दी गई सजा - Pilots Fight

रिपोर्ट के अनुसार, कैबिन क्रू में मौजूद एक कर्मी दोनों के बीच खड़ा हो गया और लड़ाई को रोकने में मदद की। इसके बाद वो बाकी की यात्रा में कॉकपिट के अंदर बैठकर दोनों को शांत करने की कोशिश करता रहा। एयर फ्रांस कंपनी के ऑफिशियल्स ने कहा कि पायलट्स का ऐसा व्यवहार कंपनी की पॉलिसी के खिलाफ है। ऑफिशियल्स ने माना की पायलट्स के बीच झगड़ा हुआ था मगर उसने ये भी कहा कि उसे तुरंत ही सुलझा दिया गया था। इस झगड़े से यात्रियों की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा। अब दोनों पायलट्स को सस्पेंड कर दिया गया है और फ्रांस सिविल एविएशन अथॉरिटी ने जांच शुरू कर दी है।

viplav

viplav

    Next Story