Begin typing your search above and press return to search.
Madhya Pradesh

MP News : दो दिनों से लापता दामाद का मिला नदी में शव, पुलिस जांच में जुटी...

Rohit Banchhor
26 Aug 2022 4:18 PM GMT
MP News
x

अनूपपुर। MP News जिले में स्थित सोन नदी में आज सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया, तो पता चला कि उक्त युवक दो दिनों से लापता था। जिसकी शिकायत थाने में दर्ज है। Read More : MP …

MP News

अनूपपुर। MP News जिले में स्थित सोन नदी में आज सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया, तो पता चला कि उक्त युवक दो दिनों से लापता था। जिसकी शिकायत थाने में दर्ज है।

Read More : MP News : जंगल से हुई पांच भैसों की चोरी, ग्रामीणों ने बछड़ों को लेकर एसपी ऑफिस में किया प्रदर्शन…

बता दें कि मृतक दिलीप कनौजिया बलदेव बाग जबलपुर का रहने वाला था। मृतक अपने ससुराल मोतीलाल कनौजिया के यहां जमुना बस्ती आया हुआ था। बताया जाता है कि 24 अगस्त को दिलीप अपने ससुराल घर से घुमने निकला था। उसके बाद वापस नहीं लौटा।

तो उसके ससुराल वालों ने भालूमाड़ा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद आज शुक्रवार को उसका शव सोन नदी में तैरते मिला। मामले में पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

Next Story