Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Lucky plants : घर में जरूर लाए ये पौधे, चमक जाएगी आपकी किस्मत, नहीं होगी धन की कमी

naveen sahu
26 Aug 2022 4:45 PM GMT
Lucky plants : घर में जरूर लाए ये पौधे, चमक जाएगी आपकी किस्मत, नहीं होगी धन की कमी
x

रायपुर। Lucky plants वासस्तु के अनुसार घर में लगाए गए पौधे और फूल का प्रभाव आपके जीवन पर पड़ता हैं। कई पौधे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। वही कई पौधों के आगमन से नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर जाती हैं। जिससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता हैं। पौधे वातावरण को शुद्ध रखने …

रायपुर। Lucky plants वासस्तु के अनुसार घर में लगाए गए पौधे और फूल का प्रभाव आपके जीवन पर पड़ता हैं। कई पौधे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। वही कई पौधों के आगमन से नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर जाती हैं। जिससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता हैं। पौधे वातावरण को शुद्ध रखने में मदद करते हैं। ये घर की शोभा को भी बढ़ाते हैं। हम आपको बताने जा रहे इन्ही कुछ पौधों के बारे में।

Read More :
Bad luck Plants : घर के लिए अशुभ होते है ये पौधे, तुरंत कर दे बाहर, नहीं तो उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान…

तुलसी का पौधा

तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है. इसे घर में लगाने से सारी नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। इससे घर में सुख समृद्धि आती है।

मनी प्लांट

मनी प्लांट को सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। ये सौभाग्य को आकर्षित करता है। आप इसे उपहार के रूप में भी दे सकते हैं।

बांस का पौधा

बांस का पौधा घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। आप इसे उत्तर दिशा में लगा सकते हैं। ये पौधा घर में सुख-समृद्धि लाता है।

Read More : Bad luck Plants : घर के लिए अशुभ होते है ये पौधे, तुरंत कर दे बाहर, नहीं तो उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान…

शमी का पौधा

ज्योतिष के अनुसार शमी के पौधे को बहुत शुभ माना गया है। इसे घर में लगाने से कभी भी धन धान्य की कमी नहीं होती है। शनि दोष दूर करने के लिए आप इस पौधे के नीचे सरसों के तेल का दीपक जला सकते हैं।

हल्दी का पौधा

हल्दी का पौधा अपने गुणों के कारण बहुत चमत्कारी माना जाता है। इसे घर में लगाने से बरकत होती है। नियमित रूप से इसकी पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

नोट : यह लेख सामान्य सूचनाओं और मान्यताओं पर आधारित है। TCP 24 News इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

Next Story