Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

Ganesh Chaturthi 2022 : घर में लाए गणपति बप्पा की इस तरह की मूर्ति, दूर होंगे सारे दु:ख, होंगी सारी मनोकामनाएं पूरी..

Sharda Kachhi
26 Aug 2022 2:15 AM GMT
Ganesh Chaturthi 2022
x

Ganesh Chaturthi 2022 : हिन्दू धर्म में गणेश चतुर्थी को बड़े-धूम से मनाया जाता है, लोगों को गणेश चतुर्थी का इंतजार पूरे साल रहता है. क्योंकि इसी दिन से 10 दिनों तक चलने वाला गणेश उत्सव प्रारंभ होता है. इस दिन हर व्यक्ति अपने क्षमता के अनुसार सोने, चांदी, मिट्टी आदि से बनी गणपति …

Ganesh Chaturthi 2022

Ganesh Chaturthi 2022 : हिन्दू धर्म में गणेश चतुर्थी को बड़े-धूम से मनाया जाता है, लोगों को गणेश चतुर्थी का इंतजार पूरे साल रहता है. क्योंकि इसी दिन से 10 दिनों तक चलने वाला गणेश उत्सव प्रारंभ होता है. इस दिन हर व्यक्ति अपने क्षमता के अनुसार सोने, चांदी, मिट्टी आदि से बनी गणपति की मूर्ति को लाकर अपने घर में विधि-विधान से स्थापित और उसकी पूजा-अर्चना करता है. सभी मुश्किलों को दूर करने वाले मंगलमूर्ति भगवान गणेश की विभिन्न धातुओं से बनी प्रत्येक मूर्ति की पूजा का अपना अलग धार्मिक महत्व होता है. गणपति की किस धातु से बनी मूर्ति की पूजा का क्या फल मिलता है, आइये हम आपको इसके बारे में बताते है.

सोने के गणपति

मान्यता है कि सोने से बनी गणपति की प्रतिमा की पूजा करने पर शत्रुओं पर विजय और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है. यदि आप किसी कारण गणपति की स्वर्ण प्रतिमा न ला सकें तो उसकी जगह पर हल्दी से बने गणपति की पूजा करके ये सभी लाभ प्राप्त कर सकते हैं.

चांदी के गणपति

चांदी से बनी गणपति की प्रतिमा को पूजने से व्यक्ति की आर्थिक दिक्कतें दूर होती है और धन-धान्य की प्राप्ति होती है. चांदी के गणपति की पूजा करने पर परिवार के सदस्यों में आपसी विश्वास और प्रेम बढ़ता है.

READ MORE :Horoscope Today 26 August 2022 : मिथुन सिंह समेत इन 3 राशि वालों को होगी अचानक धन प्राप्ति, माता लक्ष्मी की बरसेगी विशेष कृपा, जानिए अन्य राशियों का हाल

स्फटिक के गणपति

मान्यता है कि स्फटिक से बनी गणपति की प्रतिमा सबसे ज्यादा शुभ और शीघ्र ही मनचाहा फल देने वाली होती है. मान्यता है कि स्फटिक से बने गणेश जी को पूजने पर गणपति शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं और अपने भक्त की सभी भौतिक एवं आध्यात्मिक मनोकामना को पूरा करते हैं.

मूंगे के गणपति

सनातन परंपरा में सिंदूरी मूंगे से बने गणपति की पूजा करने को अत्यंत ही शुभ माना गया है. मान्यता है मूंंगे के गणपति को पूजने पर व्यक्ति के जीवन से सभी प्रकार के रोग, शोक और भय दूर हो जाते हैं और गणपति की कृपा से वह सुखी जीवन जीता हैै.

नीम के गणपति

मान्यता है कि नीम की लकड़ी से बने गणपति की पूजा करने पर साधक के जीवन से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है और उनसे भविष्य में किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं रहता.

चंदन के गणपति

सनातन परंपरा में चंदन की लकड़ी को बहुत ज्यादा पवित्र माना गया है. मान्यता है कि चंदन की लकड़ी से बने गणपति की पूजा करने पर व्यक्ति का मन निर्मल एवं पवित्र बना रहता है और उसे भौतिक और आध्यात्मिक सुख दोनों ही प्राप्त होते हैं.

aad

मिट्टी के गणपति

हिंदू धर्म में मिट्टी को बहुत ज्यादा पवित्र माना गया है. यही कारण है कि मिट्टी से बनी गणपति की प्रतिमा की पूजा करने पर गजानन के भक्तों को कई यज्ञ करने के बराबर फल मिलता है और उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

टीप :- इस खबर में दी गई सभी जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं, इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है, TCP 24 इसकी पुष्टि नहीं करता है, अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट,ज्योतिषी या पंडित से सलाह ले.

Next Story