Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

CG : CM बघेल के घर शुरू हुई तीजा-पोला पर्व की तैयारी, मिसेज सीएम ने अपने हाथों से बनाया ठेठरी, खुरमी और चूरमा जैसे पारंपरिक पकवान, देखें फोटो...

Sharda Kachhi
26 Aug 2022 9:21 AM GMT
CG
x

रायपुर। प्रदेश में तीजा पोला का पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा। इस पर्व पर किसान अपने बैलों की पूजा कर सुखसमृद्धि का आशीर्वाद मांगते है। गांव, मोहल्ले, शहरों में बच्चे मिट्टी के बैलों को दौड़ाते है। ये पर्व पूरे प्रदेश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। मुख्यमंत्री निवास में भी पर्व को …

CG

रायपुर। प्रदेश में तीजा पोला का पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा। इस पर्व पर किसान अपने बैलों की पूजा कर सुखसमृद्धि का आशीर्वाद मांगते है। गांव, मोहल्ले, शहरों में बच्चे मिट्टी के बैलों को दौड़ाते है। ये पर्व पूरे प्रदेश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

मुख्यमंत्री निवास में भी पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बीच सीएम भूपेश ने एक ट्वीट पोस्ट किया। ट्वीट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल ठेठरी और खुरमी बनाते हुए नजर आ रहीं हैं।

aad

इस पोस्ट को शेयर करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश ने लिखा-तीजा-पोला की तैयारी। श्रीमती जी ने ठेठरी, खुरमी और चूरमा जैसे पारंपरिक पकवान तैयार कर दिए हैं। शादी के बाद से ही मैंने उन्हें हर तीज त्योहार पर इतनी ही लगन से पकवान अपने हाथों से बनाते देखा है।

Next Story