Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Sariya Cement Price : घर बनाना हुआ आसान, सरिया और सीमेंट के दाम में आई भारी गिरावट, जानें अपने शहर के दाम

naveen sahu
25 Aug 2022 11:53 AM GMT
Sariya Cement Price : घर बनाना हुआ आसान, सरिया और सीमेंट के दाम में आई भारी गिरावट, जानें अपने शहर के दाम
x

रायपुर। Sariya-Cement Price बढ़ती महंगाई के कारण आपके घर बनाने का सपना पूरा नहीं कर पा रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर हैं। जिसे आपका यह सपना जल्द ही पूरा हो जाएगा। दरअसल निर्माण में उपयोग में आने वाली सामग्रियों के दाम में भारी कमी आई हैं। खासकर सरिया और सीमेंट के रेट्स …

रायपुर। Sariya-Cement Price बढ़ती महंगाई के कारण आपके घर बनाने का सपना पूरा नहीं कर पा रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर हैं। जिसे आपका यह सपना जल्द ही पूरा हो जाएगा। दरअसल निर्माण में उपयोग में आने वाली सामग्रियों के दाम में भारी कमी आई हैं। खासकर सरिया और सीमेंट के रेट्स में गिरावट देखने को मिल रहा हैं। जानकारी अनुसार सरकार की पहल और मानसून में डिमांड कम होने से सरिया और सीमेंट के दाम गिर गए हैं।

Read More : Sariya-Cement Price: दामों में आई भारी गिरावट, घर बनाने का सुनहरा मौका जाने अपने क्षेत्र के रेट्स

आपको बता दें कि, कुछ दिन पहले तक डिमांड ज्यादा होने की वजह से सरिया, सीमेंट, रेत, ईंट और दूसरे बिल्डिंग मटेरियल्स के दाम में भारी बढ़ोतरी हुई थी जिससे घर बनाने में ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे थे। लेकिन अब इससे रहत मिल गई हैं। सरकार ने हाल ही में स्टील पर एक्सपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी थी। इसी बीच बारिश का सीजन भी शुरू हो गया और बिल्डिंग मटेरियल्स की डिमांड कम हो गई। इन वजहों से सरिया और सीमेंट के दाम गिर गए साथ ही रेत, ईंट जैसे दूसरे मटेरियल्स की कीमतों में भी कमी देखी जा रही है।

बारिश का सीजन खत्म होने के बाद अक्टूबर में एक बार फिर डिमांड बढ़ने की संभावना है। ऐसे में घर बनाने में लगने वाले जरूरी सामान की कीमतें फिर तेजी का रुख कर सकती है। जानकारों की मानें तो इससे पहले ही घर बनवाने का बिलकुल सही समय है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार टीएमटी सरिया का खुदरा भाव 75 हजार (अप्रैल ) रुपये प्रति टन से घटकर 65 हजार रुपए प्रति टन के करीब आ गया है। इसी तरह सरिया की कीमत 60 रुपये प्रति टन तक गिर चुकी है। अप्रैल में 50 किलो सीमेंट की बोरी 450 रुपये के पार पहुंच गई थी जो 400 रुपये से करीब आ गई है। रेत और ईंट की कीमतों में थोड़ी नरमी आई है।

शहर पहले के दाम वर्तमान रेट

  • दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) 51,500 51,000
  • कोलकाता (पश्चिम बंगाल)52,000 51,000
  • रायगढ़ (छत्तीसगढ़ 55,200 51,700
  • राउरकेला (ओडिशा) 56,200 52,700
  • नागपुर (महाराष्ट्र) 56,000 53,000
  • हैदराबाद (तेलंगाना) 58,000 55,000
  • जयपुर (राजस्थान) 58,000 55,700
  • भावनगर (गुजरात) 58,000 56,100
  • मुजफ्फरनगर (UP) 57,800 54,400
  • गाजियाबाद (UP) 58,200 55,200
  • इंदौर (मध्य प्रदेश) 56,500 55,000
  • गोवा 57,600 56,000
  • जालना (महाराष्ट्र) 56,500 55,800
  • मंडी गोविंदगढ़ (पंजाब) 59,700 57,500
  • चेन्नई (तमिलनाडु) 59,700 57,000
  • दिल्ली 58,800 56,600
  • मुंबई (महाराष्ट्र) 55,700 55,500
  • कानपुर (उत्तर प्रदेश) 61,800 58,000
Next Story