Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

New CG Movie : कल से प्रदेश के सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रही पारिवारिक फिल्म दुल्हन पिया की, काजल सोनबेर और रियाज़ खान मुख्य भूमिका में आएंगे नजर

naveen sahu
25 Aug 2022 10:55 AM GMT
New CG Movie : कल से प्रदेश के सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रही पारिवारिक फिल्म दुल्हन पिया की, काजल सोनबेर और रियाज़ खान मुख्य भूमिका में आएंगे नजर
x

रायपुर। New CG Movie बहुचर्चित बहुप्रतीक्षित फिल्म दुल्हन पिया की 26 अगस्त से प्रदेश के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने को तैयार है। फिल्म “दुल्हन पिया की” एक पारिवारिक व नारी प्रधान फिल्म है। यह फिल्म आपके नज़दीकी सिनेमाघरों में तीज त्योहार के उपलक्ष में 26 अगस्त को रिलीज़ हो रही है । पारिवारिक शुद्ध छत्तीसगढ़ी …

रायपुर। New CG Movie बहुचर्चित बहुप्रतीक्षित फिल्म दुल्हन पिया की 26 अगस्त से प्रदेश के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने को तैयार है। फिल्म “दुल्हन पिया की” एक पारिवारिक व नारी प्रधान फिल्म है। यह फिल्म आपके नज़दीकी सिनेमाघरों में तीज त्योहार के उपलक्ष में 26 अगस्त को रिलीज़ हो रही है । पारिवारिक शुद्ध छत्तीसगढ़ी फिल्म दुल्हन पिया की में रियाज खान , काजल सोनबेर और अंशु चौबे मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

बंधन प्रीत के मोर जोड़ीदार 2 जैसी फ़िल्मों में अपने अदायाकी से दर्शको को मनोरंजित करने वाले अभिनेता रियाज खान इस बार कुछ अलग ही चरित्र में अपने आप को साबित करने के लिए तैयार और ऊर्जा से भरपूर है। उनके ही छत्तीसगढ़ की उभरती कलाकार काजल सोनबेर जो कई एल्बम में काम कर चुकी है वे इस फिल्म से छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही है और साथ ही छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में अंशु चौबे भी फिल्म में अपनी पहली पारी के लिए तैयार है और साथ ही साथ सह नायिका के रूप में सोना त्रिवेदी भी नज़र आने वाली है।

इस फ़िल्म मे महत्वपूर्ण चरित्र भूमिका में प्रदीप शर्मा , ललित उपाध्याय , संजू साहू , नरेंद्र काबरा , विनायक अग्रवाल, कौशल उपाध्याय, अनुपम भार्गव, सुधा जांगड़े, पायल शर्मा और शिल्पा मनिकपुरी हैं। फिल्म के गीतकर श्याम सुन्दर खूंटे, अशोक गवल, गोपाल धधसेना, अमित पांडे, अमित प्रधान का है। अनुराग शर्मा कंचन जोशी प्रदीप तिवारी ने फिल्म के गानों को कर्णप्रीय बनाया है। फिल्म के निर्माता मोहन कुमार अग्रवाल और रमेश कुमार लालवानी ने बताया की यह फ़िल्म पहली नारी प्रधान फ़िल्म है जिसमें एक लड़की अपने वर्तमान और भूत के रिश्तों की बीच होने वाले घुटन को महसूस करती है जिसके कारण उसकी ज़िंदगी पूरी अस्त व्यस्त हो जाती है। उस लड़की की भूमिका को काजल सोनबेर ने निभाया है । फ़िल्म 26 अगस्त से प्रदेश के सिनेमाघरों में प्रदर्शन को तैयार है।

Next Story