Begin typing your search above and press return to search.
Accident

Big Accident : टेम्पो और ट्रक की जोरदार टक्कर, 9 मजदूरों की मौत,13 घायल, पीएम ने जताया शोक, दी जाएगी सहायता राशि...

Sharda Kachhi
25 Aug 2022 8:15 AM GMT
Big Accident
x

तुमकुरु : कर्नाटक के तुमकुरु के पास आज सुबह दिल दहला देने वाली घटना हुई। भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई जबकि 13 लोग घायल हैं। कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने इस दुर्घटना को बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना करार दिया है। READ MORE :CG Crime : …

Big Accident

Big Accident

तुमकुरु : कर्नाटक के तुमकुरु के पास आज सुबह दिल दहला देने वाली घटना हुई। भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई जबकि 13 लोग घायल हैं। कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने इस दुर्घटना को बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना करार दिया है।

READ MORE :CG Crime : पत्नी के चरित्र पर था शक, डंडे और तवे से पीट-पीटकर उतार दिया मौत के घाट, और खुद भी कर ली खुदकुशी…

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह एक जीप की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा तुमकुर जिले में नेशनल हाईवे पर सीरा के निकट हुआ। दुर्घटना के शिकार हुए सभी जीप सवार दैनिक वेतनभोगी मजदूर थे। ये बेंगलुरु की ओर जा रहे थे।

मृतकों में तीन बच्चे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व राहतकर्मी मौके पर पहुंचे और हताहतों को अस्पताल भेजा। बताया गया कि जीप में 24 लोग सवार थे। इनमें से कई बच्चे थे।

ad 2

पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के आश्रित को दो दो लाख रुपये की सहायता घोषित की है। इसी तरह घायलों को 50-50 हजार की सहायता दी जाएगी।

Next Story