Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड ईशा ने कुछ इस अंदाज में किया प्यार का इजहार, विकेटकीपर ने परफेक्ट टाइमिंग पर लपका कैच

vishal kumar
22 Aug 2022 3:57 AM GMT
ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड ईशा ने कुछ इस अंदाज में किया प्यार का इजहार, विकेटकीपर ने परफेक्ट टाइमिंग पर लपका कैच
x

नई दिल्ली। भारतीय टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने खुलेआम प्यार का इजहार किया है। ईशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पंत के लिए आई लव यू लिखा है। ऋषभ ने ईशा के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी थी। इसके जवाब में ईशा ने लिखा आई लव यू। पंत …

नई दिल्ली। भारतीय टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने खुलेआम प्यार का इजहार किया है। ईशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पंत के लिए आई लव यू लिखा है। ऋषभ ने ईशा के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी थी। इसके जवाब में ईशा ने लिखा आई लव यू। पंत और ईशा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब तक इन दोनों के बीच प्यार की खबरों की पुष्टि नहीं हुई थी। हालांकि, ईशा ने यह स्टोरी लगाकर पंत के साथ उनके अफेयर की बातों को और हवा दी है। अब यह लगभग साफ हो चुका है कि ये दोनों रिलेशनशिप में हैं।

पंत ने ईशा की एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी। इसके साथ ही उन्होंने दिल का एक इमोजी भी लगाया था। पंत ने ईशा को बर्थडे विश करते हुए इंस्टाग्राम में स्टोरी लगाई थी। पंत की स्टोरी के जवाब में ईशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी स्टोरी लगाई और लिखा आई लव यू। ये दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और कई सालों से इनके अफेयर के बारे में खबरें चल रही हैं।

read more:
4050 पदों पर निकली वैकेंसी, 3 मार्च तक करें आवेदन,चंद मिनटों में जाने सारे डिटेल्स…

पंत ने लगभग दो साल पहले ईशा के साथ छुट्टियां मनाते हुए तस्वीरें शेयर की थी। इसके बाद से ही दोनों के रिलेशन में होने की खबरें चल रही हैं। अब तक दोनों में से किसी ने खुलकर इस बारे में बात नहीं की है।

Next Story