जानवरों की इंसानियत: सांपो की टोली वाले पानी में फंसा शख्स, मदद के लिए इस जानवर ने बढ़ाया हाथ!

नई दिल्ली। इंसान और जानवरों (human and animal) का रिश्ता इस कदर निराला होता है, जो बिना भाषा (Language) के भी प्रेम और लगाव (love and Attachment) के चलते एक- दूसरे से जुड़े रहते हैं। आपने इंसान और जानवरों (human and animal) के प्रेम और लगाव से जुड़े कई अनोखे किस्से सुने होंगे, …
नई दिल्ली। इंसान और जानवरों (human and animal) का रिश्ता इस कदर निराला होता है, जो बिना भाषा (Language) के भी प्रेम और लगाव (love and Attachment) के चलते एक- दूसरे से जुड़े रहते हैं। आपने इंसान और जानवरों (human and animal) के प्रेम और लगाव से जुड़े कई अनोखे किस्से सुने होंगे, लेकिन यह रोचक किस्सा सुनकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे।
सोशल मीडिया में इन दिनों एक ऐसी तस्वीर सामने आ रही है, जिसे देखकर आप खुद को जानवरों की तारीफ करने से रोक नहीं पाएंगे। इस तस्वीर में आप देख सकेंगे कि कैसे एक जानवर ने इंसान की जान बचाने मदद का हाथ बढ़ाया। दरअसल, एक शख्स जंगल के उस एरिया में था जहां सांप पाए जाते हैं। इसी बीच वहां एक जानवर आया, जिसने मदद के लिए उसकी ओर हाथ बढ़ाया। इस मंजर की तस्वीर देख सभी हैरान हो गए.
READ MORE: नवोदय विद्यालय में 9वीं के बाद अब इस कक्षा में भी प्रवेश के लिए खुले द्वार, स्टूडेंट्स इस वेबसाइट पर जाकर करें आवेदन, जानिए पूरा प्रोसेस
Anil Prabhakar ने इस घटना की तस्वीरें कैप्चर की हैं। प्रभाकर जब जंगल सफारी में जा रहे थे तो उन्होंने यह तस्वीर खींची थी। उन्होंने सीएनएन को बताया था कि उस एरिया में सांपों के होने की सूचना मिली थी। तो वार्डन सांपों को वहां से निकालने की कोशिश कर रहा था। बता दें कि यह तस्वीर उन्होंन इंस्टा पर 23 जनवरी 2020 को शेयर की थी।
इसी बीच वहां एक आरंगुटान आया। उसे बड़े प्यार से पानी में जाकर सफाई करते वार्डन को हाथ दिया। मानों वो उसकी मदद करने की कोशिश कर रहा हो। प्रभाकर ने बताया कि वहां काफी कीचड़ और घास थी। वार्डन के लिए यह काम करना काफी मुश्किल था। सांप उसे भी काट सकते थे। इस बीच आरंगुटान ने अपना हाथ उनकी ओर बढ़ा दिया।
READ MORE: एक्ट्रेस रकुल प्रीत की सेल्फी देख हैरत में पड़े फैंस, यूजर्स ने लिखा- बॉलीवुड को क्या हो गया है, अच्छे चेहरे को क्यों बिगाड़ लेते हैं?
प्रभाकर पेशे से केरल में जियोलॉजिस्ट हैं। वो बताते हैं कि सांप आरंगुटान के सबसे बड़े शत्रु होते हैं। हालांकि हाथ बढ़ाने के कुछ ही सेकेंड्स के बाद आरंगुटान वहां से हट गया। वार्डन ने भी उसकी ओर ध्यान नहीं दिया। वार्डन ने बताया कि उसने इसलिए उसका हाथ नहीं पकड़ा था क्योंकि वो जंगली जानवर है और उसके व्यवहार का कुछ नहीं पता कि वो क्या कर दे।
