- Home
- /
- Breaking News
- /
- Heavy Rain in Bhopal :...
Heavy Rain in Bhopal : भारी बारिश से भोपाल का हाल बेहाल, आधे से ज्यादा इलाके जलमग्न, जारी हुआ रेड अलर्ट, देखें वीडियों...
भोपाल : इन दिनों लगभग सभी राज्य भारी बारिश से परेशान है, मध्यप्रदेश के भी कई जिलों में बीते दो दिनों से भारी बारिश जारी है। राजधानी भोपाल में बीते 36 घंटे से लगातार बारिश जारी है। बारिश के कहर के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त है। भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण …
भोपाल : इन दिनों लगभग सभी राज्य भारी बारिश से परेशान है, मध्यप्रदेश के भी कई जिलों में बीते दो दिनों से भारी बारिश जारी है। राजधानी भोपाल में बीते 36 घंटे से लगातार बारिश जारी है। बारिश के कहर के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त है। भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर पेड़ धराशायी हो गए हैं। वहीं, कई जगहों पर बिजली की लाइन पर पेड़ों के गिरने और खंभों के टेड़े होने के चलते देर रात से विद्युत आपूर्ति बाधित है। भोपाल के कई हिस्सों में मेजर शटडाउन है।
हालांकि बिजली विभाग ने दोपहर दो बजे तक विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से जारी करने की बात कही है। जिले में 12 घंटे में 6 इंच बारिश दर्ज की गई। करीब 150 कॉलोनियों में पानी घुस गया है, जबकि करीब 200 इलाकों में बिजली गुल है। बड़े तालाब में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण क्रूज का आधा हिस्सा पानी में डूब गया।
Shocking as the Bhopal Rains heavily, a Cruz Ship sinks in Bade Talab Pond.#Bhopal #BhopalRains @OfficeofSSC #ACCIDENT pic.twitter.com/u6xoEuxssW
— Sanjana Mohan (@SanjanaMohan10) August 22, 2022
रेड अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने प्रदेश के 39 जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। आगामी 24 घंटे में भोपाल में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। भोपाल में बीते 24 घंटों में 190.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
Oh My God!!
Incessant rain became a disaster…
The cruise in the Bhopal Lake drowned…!!!#Bhopal #bhopalnews #bhopalweather #BhopalRains #rain #India pic.twitter.com/qOeU0o8Z3a— Piyush Goyal (@goyalpp) August 22, 2022
भोपाल-सिरोंज मार्ग बंद
भारी बारिश के चलते भोपाल सिरोंज मार्ग बंद हो गया है। संजय सागर बांध के गेट खुलने से पानी नहरआई पुल के ऊपर से बह रहा है। वहीं, नदी के आसपास बसे कई गांव जलमग्न हो गए हैं। प्रशासन ने एक दिन पहले ही यहां अलर्ट जारी किया था। ईटखेड़ी नदी के उफान पर होने से बैरसिया-भोपाल मार्ग भी बंद हो गया है।
'the perfect beauty of the pattern that each raindrop makes as it joins its puddle'……as it rains here…..from my eyes…..#BhopalRains💧#Monsoon pic.twitter.com/WJouMxzhQA
— Anil Gulati (@Anil5) June 21, 2022
बैरसिया के धामर्रा गांव में तालाब की पाल टूटने की आशंका है। ग्राम पंचायत अपने स्तर पर पाल को मजबूत करने में जुटी है। तालाब करीब 50 एकड़ में बना है। पाल के टूटने से गांव के जलमग्न होने का खतरा मंडरा रहा है।