Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

Flood : बारिश का कहर, आचनक आई बाढ़, लैंडस्लाइड से 19 लोगो की मौत, कई लापता, तलाश में जुटी NDRF की टीम...

Sharda Kachhi
21 Aug 2022 3:15 AM GMT
Flood
x

शिमला। देश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। लगातार बारिश होने से बाढ़ जैसे स्थिति देखने को मिल रहे हैं। वही हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर देखने को मिला है। अचानक बाढ़ आ जाने से लैंडस्लाइड से 19 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 अन्य लापता हो गए है। …

Flood

शिमला। देश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। लगातार बारिश होने से बाढ़ जैसे स्थिति देखने को मिल रहे हैं। वही हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर देखने को मिला है। अचानक बाढ़ आ जाने से लैंडस्लाइड से 19 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 अन्य लापता हो गए है। बता दें कि,हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे में भारी बारिश हो रही है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी. मोख्ता ने कहा कि भारी बारिश के कारण सबसे ज्यादा नुकसान मंडी, कांगड़ा और चंबा जिले में हुआ है. राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान मौसम संबंधी 34 घटनाएं दर्ज की गई हैं।

READ MORE :उर्फी जावेद को Video Call Sex की डिमांड और रेप की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि, भारी बारिश की वजह से जलजमाव होने के कारण कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। भारी बारिश के कारण सुबह कांगड़ा जिले में चक्की पुल के ढह जाने के बाद जोगिंदर नगर एवं पठानकोट मार्ग के बीच ट्रेन सेवा निलंबित कर दी गई। रेलवे प्राधिकारियों ने पुल को असुरक्षित घोषित किया था। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के हमीरपुर जिले में आई बाढ़ के बाद फंसे 22 लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।

Next Story