Begin typing your search above and press return to search.
Crime News

Manish Sisodia : 14 घंटे की रेड के बाद बोले मनीष सिसोदिया- CBI से नहीं, कम्प्युटर-फोन जब्त...

Sharda Kachhi
20 Aug 2022 4:01 AM GMT
Manish Sisodia
x

नई दिल्ली : आबकारी नीति घोटाले में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) पर बीते दिन सीबीआई (CBI) का शिकंजा कस गया है। इस मामले में दो कंपनियों समेत 15 आरोपितों के खिलाफ FIR दर्ज करने के बाद CBI ने शुक्रवार को दिल्ली में सिसोदिया के सरकारी आवास को मिलाकर सात राज्यों …

Manish Sisodia

नई दिल्ली : आबकारी नीति घोटाले में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) पर बीते दिन सीबीआई (CBI) का शिकंजा कस गया है। इस मामले में दो कंपनियों समेत 15 आरोपितों के खिलाफ FIR दर्ज करने के बाद CBI ने शुक्रवार को दिल्ली में सिसोदिया के सरकारी आवास को मिलाकर सात राज्यों में कुल 31 स्थानों पर छापे मारे और तलाशी ली। छापे में घोटाले से जुड़े अहम दस्तावेज मिलने का दावा किया गया है। करीब 14 घंटे चली जांच के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा है कि वे सीबीआई से नहीं डरते हैं क्योंकि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है।

बता दें, दिल्ली के मुख्य सचिव ने नई आबकारी नीति में अनियमितता को उजागर किया था। इसके बाद उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने गृह मंत्रालय से इस पूरे मामले की CBI से जांच कराने की सिफारिश की थी। एजेंसी ने मनीष सिसौदिया, आबकारी विभाग के चार अधिकारियों और दो कंपनियों समेत कुल 15 आरोपितों के खिलाफ बुधवार को FIR दर्ज किया था। इनमें दिल्ली में शराब बेचने का लाइसेंस हासिल करने वाले 10 लोग भी शामिल हैं।

READ MORE :
Big Accident : पाली में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रेलर की जोरदार टक्कर, 7 की मौत 20 से अधिक घायल

अवैध कमाई को जमा करते थे पांच लोग

CBI के अनुसार पांच लोग अनियमितताओं से होने वाली अवैध कमाई को एकत्र कर रहे थे। इनमें गुरुग्राम के बड्डी रिटेल के निदेशक अमित अरोड़ा, गुजरावाला टाउन के दिनेश अरोड़ा, बेंगलुरु का रहने वाला अरुण रामचंद्र पिल्लई, कालकाजी का रहने वाला सन्नी मारवाह और मनीष सिसोदिया का करीबी अर्जुन पांडेय शामिल है। सन्नी मारवाह ओखला स्थित महादेव लिकर्स में अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता है। वह पोंटी चड्डा की परिवार से जुड़ी कई कंपनियों में भी अहम भूमिका में है।

ये हैं 15 आरोपित

मनीष सिसोदिया- उप मुख्यमंत्री, दिल्ली
अर्व गोपी कृष्ण, तत्कालीन आबकारी आयुक्त, दिल्ली
आनंद तिवारी, तत्कालीन आबकारी उपायुक्त, दिल्ली
पंकज भटनागर, सहायक आबकारी आयुक्त, दिल्ली
विजय नायर, पूर्व सीईओ, ओनली मच लाउडर, मुंबई
मनोज राय, पूर्व कर्मचारी, परनोड रिकार्ड, लखनऊ
अमनदीप ढल, निदेशक, ब्रींडको सेल्स, दिल्ली
समीर महेंद्रू, एमडी, इंटोस्पिरीट, दिल्ली
अमित अरोड़ा, निदेशक, बड्डी रिटेल, गुरुग्राम, हरियाणा
सन्नी मारवाह, अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता, महादेव लिकर्स, दिल्ली
दिनेश अरोड़ा, दिल्ली
अरुण रामचंद्र पिल्लई, बेंगलुरु
अर्जुन पांडेय, सिसोदिया के करीबी
बड्डी रिटेल प्रा. लि.
महादेव लिकर्स

Next Story