Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : प्रदेश के जंगल में मिला दुर्लभ प्राणी हनी बेजर, ग्रामीण ने पिलाया दूध, किया जाएगा सम्मान...

Rohit Banchhor
19 Aug 2022 4:25 PM GMT
CG News
x

रायपुर। CG News प्रदेश के कांकेर जिले में एक विलुप्त होते अनोखे जीव हनी बेजर को देख ग्रामीण हैरान रह गए। ग्रामीण ने उस जीव को दूध पिलाया। जिसके बाद इसकी जानकारी वन विभाग के टीम को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हनी बेजर का बच्चा को देख रेख में …

CG News

रायपुर। CG News प्रदेश के कांकेर जिले में एक विलुप्त होते अनोखे जीव हनी बेजर को देख ग्रामीण हैरान रह गए। ग्रामीण ने उस जीव को दूध पिलाया। जिसके बाद इसकी जानकारी वन विभाग के टीम को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हनी बेजर का बच्चा को देख रेख में रखा गया है।

Read More : CG News : कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष पर युवा यादव महासभा तिल्दा नेवरा के द्वारा निकाली गई भव्य बाइक रैली

बता दें कि कांकेर के कोटलभट्ठी गांव के पास सड़क किनारे एक जीव दुर्लभ प्रजाति का हनी बेजर मिला है। हनी बैजर दुनिया का सबसे निर्भीक जानवर माना जाता है। हनी बेजर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में ‘मोस्ट फियरलेस क्रीचर‘ के नाम से दर्ज है। इतना ही नहीं यह जीव बेहद खूंखार, निडर, बुद्धिमान और चालाक भी माना जाता है।

Read More : CG News : नाले में नहाने के दौरान दो बच्ची पानी में बहे, एक की मौत, दूसरा घायल…

यह संसार के संरक्षित जीवों में से एक है। आकार में छोटे इस जीव में शेर और हानिया जैसे खतरनाक जानवरों से लड़ने की क्षमता है। ये जीव किसी का भी शिकार करने में सक्षम है। बिज्जू प्रजाति के इस जीव की संख्या बीते डेढ़ दशक में तेजी से कम होने के कारण इसे विलुप्त वन्यजीवों की श्रेणी में रखा गया है। कांकेर में मिले इस जीव हनी बेजर को वन विभाग की टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है।

Read More : Weather Update : अगले 24 घंटो के दौरान इन जिलों में होगी भारी बारिश, बिजली गिरने के भी आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

हनी बैजर की जान ग्रामीण रैनू नेताम ने बचाई थी। कांकेर के सरोना वन परिक्षेत्र अधिकारी धनलाल साहू ने बताया कि हनी बैजर का बच्चा है। वन विभाग जिसकी देखभाल कर रहा है। उसे अभी जंगल में छोड़ा नहीं जा सकता। जब छोड़ने लायक होगा उसे जंगल में वापस छोड़ दिया जाएगा। वन विभाग की टीम जिस ग्रामीण ने हनी बैजर को बचाया और उसे वन विभाग को दी, उस ग्रामीण रैनू नेताम को सम्मानित भी किया जाएगा।

Next Story