Begin typing your search above and press return to search.
Bihar

Bihar Crime : टीचर ने युवती को सिखाया ऐसा डांस की हो गया दोनों के बीच प्यार, घर से भाग रचाई शादी, वापस लौटे तो परिजनों ने कर दिया ...

viplav
19 Aug 2022 6:20 PM GMT
Bihar Crime
x

Patna : Bihar Crime बिहार के जमुई से एक ऐसी फ़िल्मी अंदाज में प्यार करने वालों की कहानी सामने आई है। दरअसल, एक प्रेमी जोड़े को प्यार करना महंगा पड़ गया। मामला जमुई जिले के खैरमा गांव का है। जहां एक डांस क्लास में डांस सिखाने वाले टीचर और लड़की से प्यार हो गया। …

Patna : Bihar Crime बिहार के जमुई से एक ऐसी फ़िल्मी अंदाज में प्यार करने वालों की कहानी सामने आई है। दरअसल, एक प्रेमी जोड़े को प्यार करना महंगा पड़ गया। मामला जमुई जिले के खैरमा गांव का है। जहां एक डांस क्लास में डांस सिखाने वाले टीचर और लड़की से प्यार हो गया।
मगर दोनों के बीच जात अलग होने के चलते लड़की के परिजनों ने इसका विरोध कर दिया। मगर प्यार की सारी बेड़ियों को तोड़ कुछ समय बाद दोनों ने भागकर 15 जुलाई को वाराणसी कोर्ट में शादी कर ली। शादी के एक महीने बाद दोनों जब अपने घर पहुंचे तो इस बात की जानकारी युवती के परिजनों को लग गई।
जिसके बाद परिजनों ने अर्जुन को फोन कर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उसके घर आकर मारपीट और गली गलौज की। गुरुवार को तंग आकर प्रेमी अर्जुन कुमार (22 साल) और प्रेमिका वंदना (21 साल) ने जमुई पुलिस थाना में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
वंदना के परिवार वालों ने अर्जुन से अलग होने और रिश्ता नहीं जोड़ने की हिदायत दी मगर जब वह नहीं मानी तो उसे बड़ी बहन के घर गोरखपुर भेज दिया। घरवालों को लगा धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। वंदना और अर्जुन ने भागकर 15 जुलाई 2022 को वाराणसी कोर्ट में शादी कर ली। शादी के एक महीने के बाद जब अर्जुन वंदना को लेकर अपने घर पहुंचा तो अर्जुन के परिवार ने वंदना को स्वीकार कर लिया।
दंपति ने पुलिस थाने में लगाईं मदद की गुहार - Bihar Crime
वंदना के घर वालों को जब उसके लौटने की खबर मिली, तो उन्होंने पहले अर्जुन को जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं उन्होंने अर्जुन के घर पर आकर उसके साथ गाली गलौज की और उसके साथ मारपीट भी की गई। अंत में दहशत में आकर अर्जुन ने वंदना के साथ जाकर जमुई पुलिस थाना में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई।
viplav

viplav

    Next Story