Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

Vastu Tips : घर में रखी इन चीज़ों का भूल कर भी न करें लेन-देन, माँ लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज़, नहीं टिकेगा पैसा...

Sharda Kachhi
18 Aug 2022 2:45 AM GMT
Vastu Tips
x

नई दिल्ली, Vastu Tips : इंसान अपने जीवन को खुशहाल बनाने के लिए तमाम कोशिशे करता है, लेकिन कई बार इतनी कोशशे करने के बाद भी वो खुश नहीं रह पाता, इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि आपके घर में रखे कुछ चीज़ों का लेन-देन हो रहा जिससे माँ लक्ष्मी …

Vastu Tips

नई दिल्ली, Vastu Tips : इंसान अपने जीवन को खुशहाल बनाने के लिए तमाम कोशिशे करता है, लेकिन कई बार इतनी कोशशे करने के बाद भी वो खुश नहीं रह पाता, इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि आपके घर में रखे कुछ चीज़ों का लेन-देन हो रहा जिससे माँ लक्ष्मी नाराज़ हो रही हो. जीं हां शास्त्रों में कुछ ऐसी चीजों का उल्लेख किया गया है जिनका लेन-देन नहीं करना चाहिए। इन चीजों का सीधा संबंध व्यक्ति के भाग्य से जुड़ा होता है। जाने-अनजाने में इन चीजों से अपरिचित होने की वजह से अक्सर व्यक्तियों को परेशानी का सामना करना पड़ जाता है। जिसकी वजह से उधारी कभी खत्म ही नहीं होती है। एक बार चुका देने के बाद फिर से उधार चढ़ना शुरू हो जाता है। आइए आपको इन चीजों के बारे में बताते हैं।

इन 4 चीजों का कभी न करें लेन-देन

घड़ी

शास्त्रों में ऐसा माना गया है कि घड़ी से व्यक्ति का अच्छे और बुरे दोनों समय का संबंध जुड़ा होता है। इसलिए दूसरों की घड़ी पहनने से बचें। साथ ही घड़ी का लेन-देन करना भी शुभ नहीं माना गया है।

READ MORE :Krishna Janmashtami : इस जन्माष्टमी श्री कृष्ण को जरूर लगाएं इन चीज़ों का भोग, होगा चमत्कार, जाने क्या है शुभ मुहूर्त और सही तिथि…

कलम

बहुत सी जगहों पर देखा होगा, जैसे स्कूल, कॉलेज, ऑफिस, बैंक या कई जगहों पर लोगों की पेन मांगने की आदत होती है। ऐसा बताया जाता है कि कलम यानी पेन व्यक्ति के अच्छे बुरे कर्मों का हिसाब-किताब रखती है। ऐसे में अगर किसी से कलम का लेन-देन कर रहे हैं तो उसे अपने पास न रखे, वापस जरूर करें। दूसरी तरह अगर आपने किसी को दिया हो तो तुरंत ही काम हो जाने के बाद ले लें।

झाडू

हिंदू धर्म में झा़डू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, झाडू किसी को उधार देने से घर से लक्ष्मी चली जाती है। साथ की झाडू को हमेशा छिपाकर रखना चाहिए। झाडू को कभी दान में नहीं देना चाहिए।

नमक

घरों में खाना बनाते समय नमक अक्सर खतम हो जाता है तो आस-पास से लोग मांग लेते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। शास्त्रों में बताया गया है कि नमक न कभी उधार देना चाहिए, न ही लेना चाहिए। न ही किसी को अपने हाथों से उसके हाथों में देना चाहिए। ऐसा बताया गया है कि नमक का संबंध चंद्रमा और शुक्र ग्रह से होता है। जिसकी वजह से नमक की उधारी देते ही दोनों ग्रह कमजोर होने लगते हैं। इसलिए ऐसा बिल्कुल न करें।

Next Story