Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG : नीरज पर एक बार फिर कांग्रेस संगठन ने जताया भरोसा, पहली बार किसी कोरिया नेता को कांग्रेस के राजनीतिक मामलों की कमेटी में मिली जगह

viplav
17 Aug 2022 6:42 PM GMT
CG : नीरज पर एक बार फिर कांग्रेस संगठन ने जताया भरोसा, पहली बार किसी कोरिया नेता को कांग्रेस के राजनीतिक मामलों की कमेटी में मिली जगह
x

मनेन्द्रगढ़, एस के मिनोचा : CG भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे पर एक बार फिर से कांग्रेस संगठन ने भरोसा जताया है। नीरज को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी छत्तीसगढ़ के राजनीतिक मामलों के कमेटी में जगह मिली है। एआईसीसी द्वारा मंगलवार देर शाम जारी हुई सूची …

मनेन्द्रगढ़, एस के मिनोचा : CG भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे पर एक बार फिर से कांग्रेस संगठन ने भरोसा जताया है। नीरज को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी छत्तीसगढ़ के राजनीतिक मामलों के कमेटी में जगह मिली है।

एआईसीसी द्वारा मंगलवार देर शाम जारी हुई सूची में एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। पहली बार कोरिया जिले के किसी नेता को यह जिम्मेदारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने सौंपी है। कमेटी में जगह मिलने पर नीरज ने कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कांग्रेस के प्रदेश संगठन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जिस उम्मीद के साथ मुझे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे मैं पूरा करने का भरसक प्रयास करूंगा।

एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के छात्र संगठन एनएसयूआई का प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते प्रदेश भर के छात्रों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ना मेरा कर्तव्य है वहीं कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य कर रहा हूँ।

आगामी विधानसभा चुनाव में होगी महत्वपूर्ण भूमिका

एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा छत्तीसगढ़ के राजनीतिक मामलों की कमेटी के नवनियुक्त विशेष आमंत्रित सदस्य नीरज पांडे ने बताया कि यह कमेटी प्रदेश कांग्रेस की राजनीतिक फैसलों में कोर ग्रुप की तरह काम करेगी। यह समिति राज्य में सत्ता और संगठन के बीच राजनीतिक मामलों में समन्वय बनाने का कार्य करेगी। 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में यह समिति प्रत्याशी चयन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। इसके साथ ही यह कमेटी प्रदेश कांग्रेस के राजनीतिक फैसलों व आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर काफी महत्वपूर्ण होगी।

viplav

viplav

    Next Story