Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

CG Breaking : CM बघेल ने किया बड़ा ऐलान, स्कूल के बाद अब इंग्लिश मीडियम के खोले जायेंगे कॉलेज...

Sharda Kachhi
18 Aug 2022 8:28 AM GMT
CG Budget Breaking
x

CG Breaking

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रारंभ किए जाएंगे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज इसका ऐलान किया।इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा बाहर। राज्य में ही उपलब्ध होगी अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा। छत्तीसगढ़ सरकार …

CG Breaking

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रारंभ किए जाएंगे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज इसका ऐलान किया।इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा बाहर। राज्य में ही उपलब्ध होगी अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा।

प्रदेश में चरणबद्ध रूप से प्रारंभ होंगे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय प्रथम चरण में आगामी शैक्षणिक सत्र जून 2023 से राज्य के प्रमुख नगरों में कम से कम 10 इंग्लिश मीडियम कॉलेज खुलेंगे। आगामी तीन साल में राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में प्रारंभ किए जाएंगे इंग्लिश मीडियम कॉलेज।

वर्तमान में राज्य में इंग्लिश मीडियम के शासकीय महाविद्यालय नहीं होने के कारण राज्य के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए महानगरों के महाविद्यालय में प्रवेश लेना पड़ता है। महानगरों में प्रवेश लेने पर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों पर बड़ा आर्थिक बोझ पढ़ता है। जिसमें बड़ी राशि व्यय होती है। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को 10 दिनों के भीतर कार्ययोजना प्रस्तुत करने के दिए निर्देश।

Next Story