Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG : हाई स्कूल पिपरिया में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्रीय एकता का प्रतीक विशाल मानव श्रृंखला भी बनाई गई

viplav
16 Aug 2022 10:47 AM GMT
CG : हाई स्कूल पिपरिया में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्रीय एकता का प्रतीक विशाल मानव श्रृंखला भी बनाई गई
x

मनेन्द्रगढ़, एस के मिनोचा : CG आजादी की 75 वीं वर्षगांठ शासकीय हाई स्कूल पिपरिया में धूमधाम से मनाई गई। सर्वप्रथम प्राचार्य द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात छात्र-छात्राओं, शिक्षक शिक्षिकाओं एवं ग्रामीणों के द्वारा बरसते पानी में राष्ट्रीय एकता का प्रतीक विशाल मानव श्रृंखला बनाई गई व एकता की शपथ ली गई। 75 वीं …

मनेन्द्रगढ़, एस के मिनोचा : CG आजादी की 75 वीं वर्षगांठ शासकीय हाई स्कूल पिपरिया में धूमधाम से मनाई गई। सर्वप्रथम प्राचार्य द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात छात्र-छात्राओं, शिक्षक शिक्षिकाओं एवं ग्रामीणों के द्वारा बरसते पानी में राष्ट्रीय एकता का प्रतीक विशाल मानव श्रृंखला बनाई गई व एकता की शपथ ली गई।

75 वीं वर्षगांठ पर छात्र छात्राओं द्वारा आकर्षक ढंग से खड़े होकर जो प्रतीक चिन्ह बनाया गया वह बेहद आकर्षक था। ध्वजारोहण के बाद स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. विनोद पांडे के द्वारा छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा कोरिया जिले के स्वतंत्रता आंदोलन के बारे में विस्तार से बताया गया।

इस कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. विनोद पाण्डेय के अलावा उषा किरण सिंह , जरीना परवीन ,संगीता तिवारी, अबुल कमर ,शर्मिष्ठा दत्ता एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय से आशा तिवारी, कल्पना वर्मा, राजेश चौधरी, मेरी कलारेंट बैंक, गौरीशंकर एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।-

Next Story