Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Crime : फिर मिली भारत के इस अमीर शख्स को फोन कॉल पर धमकी, पुलिस ने 1 को किया गिरफ्तार

viplav
15 Aug 2022 10:12 AM GMT
Crime : फिर मिली भारत के इस अमीर शख्स को फोन कॉल पर धमकी, पुलिस ने 1 को किया गिरफ्तार
x

मुंबई। Crime एक बार फिर दुनिया के अमीर इंसानों ल की गिनती में आने वाले रिल्यांस ग्रुप के मालिख मुकेश अंबानी और उनके परिवार को धमकी मिली है। ये धमकी फोन पर दी गई। इतना ही नहीं धमकी भरी कॉल 1 या 2 बार नहीं बल्कि तीन बार की गई है। मामले …

मुंबई। Crime एक बार फिर दुनिया के अमीर इंसानों ल की गिनती में आने वाले रिल्यांस ग्रुप के मालिख मुकेश अंबानी और उनके परिवार को धमकी मिली है।

ये धमकी फोन पर दी गई। इतना ही नहीं धमकी भरी कॉल 1 या 2 बार नहीं बल्कि तीन बार की गई है। मामले कि जानकारी होते ही पुलिस जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी अनुसार, पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन ने जांच शुरू कर दी है। ये फोन कॉल रिलायंस फाउंडेशन के हरकिशनदास हॉस्पिटल के डिस्प्ले नंबर पर की गई हैं। इनमें मुकेश अंबानी और उनके परिवार को धमकी दी गई है।

बता दें कि पिछले साल फरवरी में देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर संदिग्ध कार मिली थी, इसमें जिलेटिन की 20 छड़ें मिली थीं। संदिग्ध कार मिलने के बाद हड़कंप मच गया था. इस मामले में महाराष्ट्र एटीएस के अलावा एनआईए ने भी इस मामले में जांच की थी।

जिस कार में विस्फोटक मिला था, वह कार मनसुख हिरेन की थी। लेकिन कुछ दिन बाद ही मनसुख हिरेन का शव मिला था। मुंबई में मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटक भरी गाड़ी के मामले में NIA ने मुंबई पुलिस अफसर सचिन वाझे को गिरफ्तार किया था। सचिन वाझे पर आरोप है कि उसने ही मनसुख हिरेन की हत्या की।

viplav

viplav

    Next Story