Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

New Mahindra Bolero 2022 : अब बड़ी-बड़ी SUV को मिलेगी टक्कर, लोगों को फिर से अपना दीवाना बनाने आ रही है Mahindra Bolero, जाने फीचर्स और कीमत

naveen sahu
14 Aug 2022 2:31 AM GMT
New Mahindra Bolero 2022 : अब बड़ी-बड़ी SUV को मिलेगी टक्कर, लोगों को फिर से अपना दीवाना बनाने आ रही है Mahindra Bolero, जाने फीचर्स और कीमत
x

नई दिल्ली। New Mahindra Bolero 2022 भारतीय ग्राहकों के बीच कार निर्माता महिंद्रा जल्द अपनी बिग एसयूवी को पेश करने जा रही है। महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) जल्द ही बोलरो नियो को नए वर्जन में लेकर आने वाली है। कंपनी ने ग्राहकों के बीच अपनी जगह नहीं बना पाने के चलते TUV300 को …

नई दिल्ली। New Mahindra Bolero 2022 भारतीय ग्राहकों के बीच कार निर्माता महिंद्रा जल्द अपनी बिग एसयूवी को पेश करने जा रही है। महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) जल्द ही बोलरो नियो को नए वर्जन में लेकर आने वाली है। कंपनी ने ग्राहकों के बीच अपनी जगह नहीं बना पाने के चलते TUV300 को रिप्लेस करने के लिए नई Bolero Neo को लॉन्च किया था।

जिसके बाद अब कंपनी बोलेरो नियो का फेसलिफ्ट उतरने की तैयारी में है। नई बोलेरो Mahindra Bolero Neo Plus के नाम से आएगी और ये कई सारे शानदार फीचर्स से लैस होगी।

Read More : Share Market Today : वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में आई रौनक, Sensex ने 515 अंकों की लगाईं छलांग, Tech Mahindra और TCS के शेयर में बढ़त

स्पेसिफिकेशन
Mahindra Bolero Neo Plus 2.2 लीटर डीजल इंजन के साथ मार्केट में आ सकती है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दोनों का ऑप्शन मिलेगा। बोलेरो नियो प्लस का आकर स्टैंडर्ड नियो से बड़ा होगा।

नई बोलेरो नियो पल्स में हेडलैंप और फ्रंट ग्रिल डिजाइन होंगे। साथ ही नई बोलेरो क्लैमशेल बोनट के साथ आएगी। अगर पुरानी टीयूवी 300 और अपकमिंग मॉडल बोलेरो नियो प्लस की तुलना की जाए तो आकार में नियों प्लस बड़ी होगी और ये 7 सीटर और 9 सीटर दोनों तरह के वैरिएंट्स के साथ मार्केट में आएगी।

Read More : Share Market Today : पहले दिन शेयर बाजार में ताबड़तोड़ रैली, Mahindra और Tata के निवेशकों की चांदी ही चांदी

बोलेरो नियो प्लस में कॉम्पैक्ट बोलेरो नियो की तरह ही 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पावर विंडो, कीलेस एंट्री, क्रूज कंट्रोल, पावर एडजस्टेबल ORVM, हाइट एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, ईको मोड वाला एसी और कई शानदार फीचर मिल सकते हैं। बोलेरो नियो प्लस का इंटीरियर डिजाइन सिंपल होगा। केबिन का डिजाइन और डैशबोर्ड बोलेरो नियो की तरह ही होगा। महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस को छह वेरिएंट में पेश कर सकती है। P4 में 7 सीटर बोलेरो नियो प्लस को पेश किया जाएगा और P10 में कई वेरिएंट आएंगे।

Price & Variant
Mahindra Bolero Neo इस समय 5 वैरिएंट्स में मार्केट में उपलब्ध है। इसमें N4, N8, N10R, N10 और N10 शामिल हैं। मौजूदा Neo मॉडल की कीमत 9.29 लाख रुपए से 11.78 लाख रुपए तक है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोलेरो नियो प्लस के बेस वेरिएंट की कीमत 10 लाख रुपए और टॉप वेरिएंट की कीमत 13 लाख रुपए तक हो सकती है।

Read More : Share Market : तीसरे दिन भी गिरावट की राह पर शेयर बाजार, ONGC, Mahindra के स्टॉक्स रहे टॉप पर…

महिंद्रा भारतीय को इस नई बोलेरों का इंतज़ार कम से कम करना चाहती है। महिंद्रा नई बोलेरो को इसी महीने नए अंदाज में लॉन्च करने जा रही है। अब ग्राहकों के लिए 27 जून को म,मार्किट में आएगी। रिपोर्ट अनुसार इसकी कीमत 14 लाख रुपये से 18 लाख रुपये (सभी, एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है।

Next Story