Begin typing your search above and press return to search.
INTERNATIONAL

International News : Giza Coptic Church में लगी भयानक आग, 41 लोगों की मौत, 55 हुए घायल

viplav
14 Aug 2022 3:23 PM GMT
International News
x

Cairo : International News मिस्र में आगजनी का बड़ा मामला सामने आया है। आज रविवार को राजधानी काहिरा के ग़िज़ा कॉप्टिक चर्च में 41 लोगों के मरने की खबर सामने आ रही है। फिलहाल आग कैसे लगी इसकी कोई जानकरी सामने नहीं आ पाई है। पुलिस का जखन है कि यह शार्ट सर्किट …

Cairo : International News मिस्र में आगजनी का बड़ा मामला सामने आया है। आज रविवार को राजधानी काहिरा के ग़िज़ा कॉप्टिक चर्च में 41 लोगों के मरने की खबर सामने आ रही है। फिलहाल आग कैसे लगी इसकी कोई जानकरी सामने नहीं आ पाई है। पुलिस का जखन है कि यह शार्ट सर्किट के चलते हुआ है।

आग अबू सिफिन चर्च में लगी जो राजधानी काहिरा के उत्तर-पश्चिम इलाके के इंबाबा जिले में स्थित है। ये एक घनी आबादी वाला क्षेत्र है। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सीसी ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि मैंने सभी तरह की मदद करने के लिए राज्य की सर्विस को काम पर लगाया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक एंबुलेंस के जरिए 55 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मध्य पूर्वी देशों में कॉप्ट सबसे बड़ा ईसाई समुदाय है। मिस्र की 10 करोड़ की आबादी में इस समुदाय की भागीदारी लगभग 1 करोड़ है। मिस्र अरब देशों में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। कॉप्ट समुदाय को लगातार मिस्र में हमलों और भेदभाव का सामना करना पड़ा है।
पहली भी घटी है घटना - International News
मिस्र में पहले भी कई बड़ी आगजनी की घटनाएं देखी गई हैं। 2021 के मार्च महीने में काहिरा के पूर्वी इलाके में एक कपड़ा कारखाने में आग लग गई थी, जिसमें कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई थी। 2020 में दो अस्पतालों में आग के कारण 14 मरीजों की मौत हुई थी।
viplav

viplav

    Next Story