Begin typing your search above and press return to search.
Article

Independence day 2022 : स्वतंत्रता दिवस पर इस तरह से हो तैयार, देखते ही रह जाएंगे लोग

naveen sahu
14 Aug 2022 8:24 AM GMT
Independence day 2022 : स्वतंत्रता दिवस पर इस तरह से हो तैयार, देखते ही रह जाएंगे लोग
x

रायपुर। Independence day 2022 कल पूरे देशभर में आजादी का 75 वां वर्षगाठ मनाया जाएगा। लेकिन पूरा देश अभी से तिरंगे के रंग में डूबा नजर आ रहा हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि 15 अगस्त के दिन कैसे तैयार हो जिससे जरा हट के दिखे तो आप …

रायपुर। Independence day 2022 कल पूरे देशभर में आजादी का 75 वां वर्षगाठ मनाया जाएगा। लेकिन पूरा देश अभी से तिरंगे के रंग में डूबा नजर आ रहा हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि 15 अगस्त के दिन कैसे तैयार हो जिससे जरा हट के दिखे तो आप चिंता मत करिए हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपके इस उलझन को दूर कर देंगे।

Read More : Independence day 2022 : राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां लगभग पूरी, कल सुबह होगी फुल ड्रेस रिहर्सल

सफेद कपड़े

इस दिन लड़के सफेद कुर्ते को स्‍टाइल कर सकते हैं। जी हाँ और आप इसे अपने डेनिम जींस के साथ भी कैरी कर सकते हैं और ट्रेडिशनल पजामे के साथ भी। वहीं लड़कियां भी इस दिन सफेद साड़ी या सलवार कुर्ता स्‍टाइल कर सकती हैं। वह इसके साथ ऑरेंज या हरा रंग पहन सकती हैं।

खादी

आप मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे स्‍लोगन को प्रमोट करने के लिए खादी के कपड़ों को पहन सकते हैं। इसके अलावा आप इस दिन सिंपल जींस टीशर्ट के साथ अगर तिरंगे के कलर की पगड़ी पहन सकते हैं।

ट्राई कलर आउटफिट

आप अपने आउटफिट को ट्राई कलर इंस्‍पायर्ड बना सकते हैं। जी हाँ, लड़के इस दिन ऑरेंज या ग्रीन कुर्ता पहन सकते हैं और इसके साथ सफेद पैंट या पजामा पहन सकते हैं। वहीं लड़कियां अपनी साड़ी के साथ एक्‍सपेरिमेंट कर सकती हैं। वह सफेद सलवार कमीज के साथ तिरंगा दुपट्टा भी ट्राई कर सकती हैं या फिर साड़ी के साथ तिरंगा बन सकती हैं।

Read More : INDEPENDENCE DAY 2020 : जरा याद करो स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी, जानिये क्यों मनाया जाता हैं स्वतंत्रता दिवस?

तिरंगा एक्‍सेसरीज का करें इस्‍तेमाल

आप सिंपल ड्रेस के साथ सफेद, हरा और केसरिया रंग की चुड़िया या बैंग्लस ट्राई करें। इसी के साथ लड़के अपने डेली आउटफिट के साथ तिरंगे के रंगों वाली ब्रेस्लेट या बैच लगा सकते हैं।

स्‍लोगन वाले टी शर्ट

आप चाहे तो इस दिन के लिए आजादी के स्लोगन वाले टी शर्ट खरीद सकते हैं और उसे जींस के साथ पेयर कर सकते हैं। आप चाहे तो अपनी सफेद, ब्‍लैक या नेवी ब्‍लू टीशर्ट पर खुद स्‍लोगन लिखकर पहन सकते हैं। आप इंडियन लुक पाने के लिए जींस टी शर्ट या कुर्ते के साथ नेहरू जैकेट पहन सकते हैं।

Next Story