Begin typing your search above and press return to search.
news

Good News : प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को दी राहत, सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़कर हुई 62...

Rohit Banchhor
13 Aug 2022 4:37 PM GMT
Good News
x

विजयवाड़ा। Good News प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। उनकी सेवानिवृत्ति उम्र को बढ़ाया गया है। जिससे अब कर्मचारी 62 वर्ष तक सेवा देने की पात्रता रखेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री ने आयु सीमा 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने को मंजूरी दे दी है। Read More : Corona Update 13 August : …

Good News

विजयवाड़ा। Good News प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। उनकी सेवानिवृत्ति उम्र को बढ़ाया गया है। जिससे अब कर्मचारी 62 वर्ष तक सेवा देने की पात्रता रखेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री ने आयु सीमा 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने को मंजूरी दे दी है।

Read More : Corona Update 13 August : प्रदेश में आज सामने आए 300 से ज्यादा मरीज, 1 की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की बुलेटिन

बता दें कि मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने जिला पुस्तकालय और सहायता प्राप्त शिक्षक कर्मचारी की सेवानिवृति आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। मामले में आंध्र प्रदेश सरकारी कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष काकरला वैकेटरामी रेड्डी ने कहा कि सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। आगामी कैबिनेट बैठक से पहले प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।

Read More : CG News : विश्व आदिवासी दिवस पर सामाजिक समरसता में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, 126 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास

बताया जाता है कि सहायता प्राप्त शिक्षक विश्वविद्यालय समिति और कई निगम के कर्मचारी सहित जिला पुस्तकालय कर्मचारियों ने भी सरकार से सेवानिवृत्ति आयु शासकीय कर्मचारियों के बराबर 62 वर्ष करने की अपील की थी, जिसे अब मान्य कर लिया गया है।

Read More : CG : जिला प्रवक्ता ने युवा साथियों के साथ मिल कर शहर के कार्यालय और घरों में लगाया झंडा

बता दें कि 8 साल से कम समय में सरकार द्वारा कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति उम्र में 4 साल की भारी वृद्धि की गई है। पिछली बार चंद्रबाबू नायडू सरकार ने जून 2014 में कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 58 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष कर दिया था। तब प्रदेश में शासकीय कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 58 वर्ष हुआ करती थी।

Read More : CG : ‘गांधी’ फिल्म देखेंगे प्रदेश के स्कूली बच्चें, स्कूल शिक्षा सचिव ने दिए निर्देश

2 वर्ष की सेवानिवृत्ति आयु वृद्धि के बाद मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने अपनी सेवा में 2 और वर्ष की वृद्धि की थी। सरकार ने इस साल की शुरुआत में रिटायरमेंट सीमा को 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष कर दिया। इसके साथ ही उन्हें शासकीय कर्मचारियों की तरह अन्य लाभ मौजूद होंगे। जिसका लाभ लाखों कर्मचारियों को मिलेगा।

Next Story