Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : बस स्टैण्ड में झंडा लगाने के दौरान दो युवक आए करंट की चपेट में, एक की मौत, दूसरा घायल...

Rohit Banchhor
13 Aug 2022 9:42 AM GMT
CG News
x

कोरिया, एसके मिनोचा। CG News जिले के मनेंद्रगढ़ नगर में प्रतिक्षा बस स्टैंड में झंडा लगाने के दौरान नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के 2 मजदूर करंट की चपेट में आ गये। इसमें से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे युवक का उपचार चल रहा है। Read More : CG News : नक्सली नहीं आ …

CG News
कोरिया, एसके मिनोचा। CG News जिले के मनेंद्रगढ़ नगर में प्रतिक्षा बस स्टैंड में झंडा लगाने के दौरान नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के 2 मजदूर करंट की चपेट में आ गये। इसमें से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे युवक का उपचार चल रहा है।

Read More : CG News : नक्सली नहीं आ रहे बाज, टी पॉइंट पर किया था पांच किलों के करीब IED प्लांट, जवानों ने बरमाद कर किया डिफ्यूज

बता दें कि आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर हर घर तिरंगा अभियान जोर शोर से चल रहा है, लेकिन झंडा लगाने के नाम पर जिस तरह से मजदूरों को भारी बरसात में काम पर लगाया गया है वह बेहद शर्मनाक है। शनिवार की सुबह तेज बारिश में नगर पालिका परिषद द्वारा झंडा लगाने के लिए कई मजदूरों को काम पर लगाया गया था जिसमें से सुमन और रामकृपाल नाम के दो मजदूर प्रतीक्षा बस स्टैंड में झंडा लगा रहे थे, तभी दोनों अचानक करंट की चपेट में आ गये।

Read More : CG News : निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 का जिला स्तरीय प्रशिक्षण हुआ…

बस स्टैंड में मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल मनेंद्रगढ़ के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने सुमन को मृत घोषित कर दिया, जबकि रामकृपाल का उपचार जारी है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर पालिका परिषद के मुख्य नपा अधिकारी कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच गये। अब देखना यह है कि मृतक के परिजनों को किस तरह की सहायता मुहैया कराई जाती है।

Next Story