Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : हमर तिरंगा कार्यक्रम : अमृत महोत्सव के अवसर पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि...

Rohit Banchhor
13 Aug 2022 6:01 PM GMT
CG News
x

राजनांदगांव, विपुल कनैया। CG News राजनांदगांव पुलिस द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर शहीद जवानों को श्रद्धांजली अर्पित करने एवं जिला राजनांदगांव में निवासरत शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किये जाने के लिए हमर तिरंगा कार्यक्रम का अयोजन पद्मश्री गोविंद राम निर्मलकर ऑडिटोरियम में किया गया। Read More : CG News : विश्व …

CG News

राजनांदगांव, विपुल कनैया। CG News राजनांदगांव पुलिस द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर शहीद जवानों को श्रद्धांजली अर्पित करने एवं जिला राजनांदगांव में निवासरत शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किये जाने के लिए हमर तिरंगा कार्यक्रम का अयोजन पद्मश्री गोविंद राम निर्मलकर ऑडिटोरियम में किया गया।

Read More : CG News : विश्व आदिवासी दिवस पर सामाजिक समरसता में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, 126 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास

इस अवसर पर आमंत्रित कलाकारों, पुलिस के जवानों, एन.सी.सी. के केडेट्स द्वारा देश भक्ति गीत, नृत्य आदि की प्रस्तुति कर अमर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिले के शहीदों के छायाचित्रों पर उनके परिजनों शहर के नागरिकों पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। जिसके बाद शहीद परिवारों के परिजनों को शॉल-श्रीफल एवं राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट कर सम्मानित किया गया।

Read More : CG News : कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो पद यात्रा, भारी संख्या में ग्रामीण समेत कार्यकर्ता हुए शामिल…

कार्यक्रम में उप पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज रामगोपाल गर्ग, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ नेहा पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स आकाश मरकाम सहित जिले के राजपत्रि अधिकारी एवं आईटीबीपी तथा पी.टी.एस. राजनांदगांव के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं जिला व शहर के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Next Story