Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो पद यात्रा, भारी संख्या में ग्रामीण समेत कार्यकर्ता हुए शामिल...

Rohit Banchhor
13 Aug 2022 3:18 PM GMT
CG News
x

तिल्दा नेवरा, अजय नेताम। CG News छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार तिल्दा नेवरा में भारत जोड़ो पद यात्रा का तीसरे दिन सासाहोली स्थित गान्धी चौक से श्रीराम जानकी मंदिर से पूजा अर्चना कर जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण उधोराम वर्मा, पाठक पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश …

CG News

तिल्दा नेवरा, अजय नेताम। CG News छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार तिल्दा नेवरा में भारत जोड़ो पद यात्रा का तीसरे दिन सासाहोली स्थित गान्धी चौक से श्रीराम जानकी मंदिर से पूजा अर्चना कर जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण उधोराम वर्मा, पाठक पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश संयुक्त महामंत्री राम गिड़लानी,

Read More : CG News : कलेक्टर ने की अपील, दिन-रात में भी फहराया जा सकता है झण्डा, क्षतिग्रस्त झण्डे सड़कों पर या कचरे में ना फेंके…

शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवा दास टंडन के द्वारा नारियल फोड़ कर पदयात्रा प्रारंभ किया गया। पदयात्रा गांधी चौक सासाहोली से रेस्ट हाउस मिशन कॉलोनी मवाली मंदिर तिल्दा बस्ती, कृष्णा नगर शिक्षक कॉलोनी, खूबचंद बघेल चौक से दीनदयाल उपाध्याय चौक, स्टेशन चौक, दुर्गा मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर तिल्दा से अमर शहीद हेमू कल्याणी चौक, सिंधी कैंप अग्रसेन चौक से सुभाष चौक एवं गांधी चौक के बाद गुरु घासीदास चौक तक निकाली गई एवं सभी धार्मिक स्थल व सभी चौक पर नारियल फल चढ़ाकर पूजा-अर्चना कर कांग्रेस भवन तिल्दा में इस पदयात्रा का समापन किया गया।

Read More : CG News : नदी में बहते चप्पल को पकड़ने कूदा युवक बहा, गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी…

इस कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, पूर्व विधायक बलौदाबाजार जनक राम वर्मा, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं अनुसूचित जाति धर्मगुरु युवराजगुरु गुरु खुशवंत साहेब, जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष उधोराम वर्मा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

Next Story