Begin typing your search above and press return to search.
Article

Share Market Today : कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ बंद, मेटल और एनेर्जी शेयरों में रही तेजी

naveen sahu
12 Aug 2022 10:57 AM GMT
Share Market
x

मुंबई। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार में काफी रौनकता रही। आज बाजार 130.18 अंक चढ़कर 59,462.78 अंकों पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 17698.18 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार मेटल और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में तेजी से बाजार को मजबूती मिली है। Read More : Share Market …

मुंबई। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार में काफी रौनकता रही। आज बाजार 130.18 अंक चढ़कर 59,462.78 अंकों पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 17698.18 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार मेटल और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में तेजी से बाजार को मजबूती मिली है।

Read More : Share Market Opening : सेंसेक्स ने मिले जुले रुख के साथ कारोबार की शुरुआत, निफ्टी में दिख रही मामूली बढ़त

आज बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई सेंसेक्स 165.25 अंक लुढ़क कर 59,167.35 अंकों पर कारोबार कर रहा। वहीं, निफ्टी 42 अंकों की गिरावट के साथ 17615.70 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। लेकिन अंत भला तो सब भला! आखिरकार बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। वही कल Dow Jones में हल्की बढ़त दिखी और यह दिन की ऊंचाई से 300 अंक फिसलकर बंद हुआ। Nasdaq में भी 0.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में SGX निफ्टी 18.50 अंकों की कमजोरी के साथ 17668 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

Read More : Share Market Today : वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में आई रौनक, Sensex ने 515 अंकों की लगाईं छलांग, Tech Mahindra और TCS के शेयर में बढ़त

आज के कारोबार मेटल, PSE, एनर्जी शेयरों में तेजी रही जबकि बैंकिंग, रियल्टी शेयरों में खरीदारी रही। IT, फार्मा, FMCG शेयरों पर दबाव हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 130.18 अंक यानी 0.22 फीसदी बढ़त के साथ 59,462.78 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 39.15 अंक यानी 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 17,698.15 के स्तर पर बंद हुआ।

Next Story