Begin typing your search above and press return to search.
BOLLYWOD

Rishabh-Urvashi Controversy : पंत और उर्वशी के बीच छिड़ी जंग, ऋषभ ने कहा- मेरा पीछा छोड़ो..., रौतेला ने दिया हैरान करने वाला जवाब

naveen sahu
12 Aug 2022 12:33 PM GMT
Rishabh-Urvashi
x

दिल्ली। Rishabh-Urvashi Controversy क्रिकेटर्स और बॉलीवुड सेलेब्रिटी का नाता हमेशा से रहा हैं। कभी शादी तो कंट्रोवर्सी एक दूसरे की रह टाक रहे होते हैं। कई भारतीय क्रिकेटरों ने देश का दिल जितने के साथ साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस का भी दिल जीत अपने वैवाहिक जीवन बीता रहे हैं। इनमे विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, जहीर खान-सागरिगा घटगे, …

Rishabh-Urvashi

दिल्ली। Rishabh-Urvashi Controversy क्रिकेटर्स और बॉलीवुड सेलेब्रिटी का नाता हमेशा से रहा हैं। कभी शादी तो कंट्रोवर्सी एक दूसरे की रह टाक रहे होते हैं। कई भारतीय क्रिकेटरों ने देश का दिल जितने के साथ साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस का भी दिल जीत अपने वैवाहिक जीवन बीता रहे हैं। इनमे विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, जहीर खान-सागरिगा घटगे, युवराज सिंह-हेजल कीच जैसी कई जोड़ियां शामिल हैं। वही 2018 में उर्वशी और पंत की जोड़ी का भी खूब नाम था। हालांकि, कुछ समय बाद पंत के उर्वशी को ब्लॉक करने की खबरें आईं और सबकुछ खत्म हो गया। लेकिन अब ये दोनों फिर चर्चा का विषय बन गए हैं।

बता दें उर्वशी और ऋषभ कथित तौर पर एक दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन अब दोनों के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। पंत ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर उर्वशी का नाम लिए बिना उनका पीछा छोड़ने की अपील की थी। अब उर्वशी ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। इसमें भी उन्होंने पंत का नाम लिए बिना उनको जवाब दिया है।

Read More : Masoom Sawaal Controversy : 'मासूम सवाल' के पोस्टर पर विवाद, पैड पर भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर को लेकर हुआ… FIR

जाने क्या हैं पूरा मामला
एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में उर्वशी ने एक कहानी बताई। उन्होंने कहा- मैं एक बार वाराणसी से दिल्ली शूटिंग के लिए आई थी, तब 'मिस्टर RP' मिलने के लिए आए थे। वह लॉबी में इंतजार कर रहे थे, लेकिन मैं सो गई थी। वाराणसी में दिन भर शूट करने के बाद दिल्ली में रात में मुझे शूट करना था। मैं मेकअप वगैरह में लगी हुई थी।

इसके बाद शूट के बाद मैं सो गई। इसमें 10 घंटे बीत गए। मिस्टर RP मुझे कॉल करते रहे। इसका पता मुझे बाद में चला। मेरे फोन में 17 मिस्ड कॉल थीं। मैंने उनसे कहा भी कि जब आप मुंबई आओगे, तो मिल लेंगे। फिर हम मुंबई में मिले भी, लेकिन तब तक मीडिया में चीजें आ चुकी थीं। हालांकि, इसके बाद सबकुछ बिगड़ चुका था।

Read More : Bollywood and controversy : लाल सिंह चड्ढा का जमकर हो रहा विरोध, बॉलीवुड के इन फिल्मों का भी हुआ boycott, इनकी कमाई जानकर हैरान रह जाएंगे आप…

इसके बाद पंत ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था- कैसे कुछ लोग इंटरव्यू में सिर्फ नाम, फेम, पॉपुलैरिटी और हेडलाइन में आने के लिए झूठ बोल देते हैं। यह देखकर दुख होता है कि लोग कैसे नाम और फेम के इतने भूखे हैं। भगवान उनका भला करे। पंत ने साथ ही में स्टोरी में यह भी लिखा है कि मेरा पीछा छोड़ो बहन, झूठ की भी कोई सीमा होती है। हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि पंत ने कुछ देर बाद यह स्टोरी डिलीट कर ली।

पंत के इस पोस्ट के जवाब में उर्वशी ने पोस्ट किया कि- छोटू भैया को सिर्फ बैट-बॉल खेलना चाहिए। मैं कोई मुन्नी नहीं हूं जो बदनाम हो जाऊंगी, वह भी किड्डो डार्लिंग (छोटा बच्चा) तेरे लिए। रक्षाबंधन मुबारक हो। RP छोटू भैया। किसी शांत लड़की का फायदा नहीं उठाना चाहिए।

Next Story