Begin typing your search above and press return to search.
Article

Health Tips : बरसात के मौसम में इन चीजों से करें परहेज, नहीं तो स्वास्थ्य पर पड़ेगा बुरा असर

naveen sahu
12 Aug 2022 3:08 PM GMT
Health Tips : बरसात के मौसम में इन चीजों से करें परहेज, नहीं तो स्वास्थ्य पर पड़ेगा बुरा असर
x

रायपुर। Health Tips बरसात का मौसम हर वर्ग के लोगों को काफी अच्छा लगता हैं। चारों ओर की हरी-भरी वादी मन में एक अलग सा ही आनंद जगाता हैं। वही इस मौसम में लोग सबसे ज्यादा बिमारियों का शिकार होते हैं। जिससे बचने के लिए अपने आप को कई सावधानिया बचानी चाहिए। वैसे तो ज्यादातर …

रायपुर। Health Tips बरसात का मौसम हर वर्ग के लोगों को काफी अच्छा लगता हैं। चारों ओर की हरी-भरी वादी मन में एक अलग सा ही आनंद जगाता हैं। वही इस मौसम में लोग सबसे ज्यादा बिमारियों का शिकार होते हैं। जिससे बचने के लिए अपने आप को कई सावधानिया बचानी चाहिए। वैसे तो ज्यादातर बीमारिया खाने पीने के सामानों से फैलाती हैं। कहने का मतलब हैं कि बारिश के दिनों में ज्यादार बैक्टीरिया सब्जी, फलो के बाहरी आवरण में चिपके रहते हैं जो शरीर में प्रवेश कर कई घातक बीमारियों को जन्म देने का कारण बन जाता हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस समय किन चीजों का परहेज करना चाहिए।

Read More : Health Tips : क्या आपके गर्दन पर है ये निशान, तो हो जाइए सावधान, इस गंभीर बीमारी के है संकेत

नॉन वेज फूड्स

सावन का महीना शुरू हो चुका है और इस महीने में नॉन वेज खाना शुभ नहीं माना जाता है। इसके पीछे कई साइंटिफिक रीजन भी है। कहा जाता है कि बारिश के मौसम में इसमें फंगल इंफेक्शन, फफूंदी और मांस के जल्दी सड़ने का खतरा काफी ज्यादा रहता है। ऐसे में हमारे शरीर के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक साबित होता है। इनमें कीटाणु भी तेजी से पनपते है। इस वजह से इससे बारिश के मौसम में परहेज करना चाहिए।

हरी पत्तेदार सब्जियां

बारिश के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जी खाने से बचना चाहिए। ये इसलिए क्योंकि भले ही इसमें कितने भी पोषक तत्व हो लेकिन इनमें बारिश के वक्त नमी काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में इसमें कीटाणु भी जल्द पैदा होते है जो हमारे लिए काफी नुकसान दायक होते हैं।

Read More : Health Tips : कंट्रोल करना है ब्लड प्रेशर तो भूल कर भी ना करे ये गलतियां, नहीं तो पड़ सकता है भारी…

दही

दही खाना सेहत के लिए वैसे तो काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है लेकिन बारिश के मौसम में इसे खाने से बचना चाहिए। दरअसल, दही ठंडी तासीर का होता है जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे आपके गले ख़राब होने के साथ सर्दी जुकाम होने भी भी काफी ज्यादा संभावना रहती है।

Next Story