Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पोड़ीडीह खड़गवां का सुयश, 10 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

naveen sahu
12 Aug 2022 11:30 AM GMT
CG : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पोड़ीडीह खड़गवां का सुयश, 10 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
x

एस के मिनोचा, कोरिया। CG जिले के सुदूर वनांचल पोड़ीडीह खड़गवां में स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने एक बार फिर साबित किया कि परिस्थितियां कितनी भी विपरीत हो कठिन परिश्रम से सफलता प्राप्त की जा सकती है। विद्यालय में सत्र 2021-2022 में अध्ययनरत कुल 10 विद्यार्थियों ने जुलाई 2022 में आयोजित …

एस के मिनोचा, कोरिया। CG जिले के सुदूर वनांचल पोड़ीडीह खड़गवां में स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने एक बार फिर साबित किया कि परिस्थितियां कितनी भी विपरीत हो कठिन परिश्रम से सफलता प्राप्त की जा सकती है। विद्यालय में सत्र 2021-2022 में अध्ययनरत कुल 10 विद्यार्थियों ने जुलाई 2022 में आयोजित JEE MAIN की परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
Read More : CG Job Alert : 10 वीं-12 वीं पास महिलाओं को मिल रहा सुनहरा मौका, प्रदेश में निकली इंडियन आर्मी के पदों पर बंपर भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई
विद्यार्थियों की इस सफलता पर जिला पंचायत कोरिया के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरिया कुणाल दुदावत, कोरिया पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल, क्षेत्र के विधायक गुलाब कमरो, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास डी.डी.तिग्गा एवं वेदांती तिवारी की उपस्थिति में विद्यालय के छात्र-छात्राओं दिलप्रताप सिंह, कलेष ,विनय कुमार सिंह, सूरज कुमार, प्रेम सिंह, शिवकुमार, भुनेश्वर सिंह कौशिक, स्नेहा तिर्की, मीनाक्षी और फूलमती को उनकी सफलता पर पुरस्कार दिया गया और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।
https://www.youtube.com/watch?v=YdGffdLrvGU&t=2s
Next Story