Begin typing your search above and press return to search.
Article

Vastu Tips : सुबह उठते ही न करें ये काम, दिनभर मन में रहेगी खटास, दुश्मन करेंगे परेशान

naveen sahu
11 Aug 2022 2:02 AM GMT
Early Morning Tips
x

रायपुर। Vastu Tips भागदौड़ भरी इस दुनिया में लोग रोज सुबह उठते ही अपने दिनचर्या में लग जाते हैं लेकिन इस बीच कई ऐसे काम कर जाते हैं जिससे आने वाले समय में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं को ही दूर करने के लिए बड़े-बुजुर्ग इस दौरान आपको कई सारी सलाह …

Early Morning Tips

रायपुर। Vastu Tips भागदौड़ भरी इस दुनिया में लोग रोज सुबह उठते ही अपने दिनचर्या में लग जाते हैं लेकिन इस बीच कई ऐसे काम कर जाते हैं जिससे आने वाले समय में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं को ही दूर करने के लिए बड़े-बुजुर्ग इस दौरान आपको कई सारी सलाह देते हैं जिससे आपका दिन अच्छे से गुजरे। बुजुर्गों ने बताया है कि सुबह उठकर कई ऐसे कार्य है जो हमें नहीं करने चाहिए। ये कार्य करने से केवल नुकसान ही होता है।

Read More : Vastu Tips : सुबह उठकर कभी न देखें इन चीज़ों को, झेलने पड़ सकते हैं कई नुकसान…

इन चीजों का नाम ना लें
बुजुर्गों के अनुसार सुबह उठकर सबसे पहले अपने ईष्ट देव का नाम लेना चाहिए। कभी भी किसी गांव या शहर का नाम नहीं लेना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि कुछ अनजाने में लिए गए नाम आपको प्रतिकूल फल देते हैं। इसलिए किसी भी जगह का नाम लेने के बजाय भगवान का नाम लें।

सुबह उठकर वानर का नाम ना लें
रामचरित मानस के सुंदरकांड में हनुमान जी कहते हैं प्रात लेइ जो नाम हमारा, तेहि दिन ताहि ना मिलै अहारा। अर्थात जो सुबह उठकर मेरे कुल यानी वानर का नाम लेगा उसे दिन भर भोजन मुश्किल से मिलेगा।

Read More : Vastu Tips : धन के देवता कुबेर को खुश करने जरूर करें ये काम, जीवन में नहीं आएगी कोई रूकावट, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा …

भूखे पेट ना निकलें घर से
बजुर्ग हमेशा कहते हैं कि आप सुबह के समय अगर कहीं बाहर निकल रहे हैं तो किसी भी हाल में भूखे पेट बाहर मत निकलिए। आप दही खाकर भी बाहर निकल सकते हैं। ये ना सिर्फ आध्यात्मिक दृष्टी से सही है बल्कि आपके स्वास्थ्य के लिए भी यह जरूरी है।

दिन भर खिन्न रहेगा मन
सुबह आराम से उठे कभी भी हड़बड़ाहट में बिस्तर से नहीं उठना चाहिए। साथ ही बिस्तर छोड़ने के बाद उसपर फिर से नहीं सोना चाहिए। इससे आपमें दिनभर आलस भरा रहेगा और आपका मन खिन्न रहेगा। इसलिए सुबह खुश मन से बिस्तर छोड़े।

किसी को ना लौटाएं खाली हाथ
सुबह के समय अगर आपके घर या सामने कोई जरूरमंद या भीक्षा मांगने आए तो उसे खाली हाथ ना लौटाएं। उसे कुछ ना कुछ दान जरूर करें। इससे आपको उनका आशीर्वाद मिलेगा और उनकी मदद हो जाएगी।

नोट : यहाँ दी जानकारी सामान्य सूचनाओं और मान्यताओं पर आधारित हैं TCP24 News इसकी पुष्टि नहीं करता हैं।

Next Story