Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Accident : ऑटो में सवार होकर जा रहे थे रक्षाबंधन पर्व मनाने, तेज रफ्तार बोलेरो ने मारी टक्कर, 10 घायल...

Rohit Banchhor
11 Aug 2022 1:28 PM GMT
Accident
x

कोरबा। Accident जिले के सीएसईबी चौकी क्षेत्र के कोहड़िया मेन रोड पर एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने सड़क किनारे खड़ी सवारी ऑटो को टक्कर मार दिया। जिससे ऑटो में सवार 10 लोग घायल हो गए है। घायलों में दो बच्चे शामिल है। घटना की सूचना पर मौके मेें पहुंची डायल 112 की टीम ने …

Accident

कोरबा। Accident जिले के सीएसईबी चौकी क्षेत्र के कोहड़िया मेन रोड पर एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने सड़क किनारे खड़ी सवारी ऑटो को टक्कर मार दिया। जिससे ऑटो में सवार 10 लोग घायल हो गए है। घायलों में दो बच्चे शामिल है। घटना की सूचना पर मौके मेें पहुंची डायल 112 की टीम ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Read More : CG Accident : रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदली, ट्रक के ठोकर से कार सवार युवक की मौत, एक घायल…

बता दें कि ऑटो में सवार होकर रामभाई का परिवार ऑटो बुक करके राखी त्योहार मनाने दर्री से तुमान जा रहे थे। ऑटो में महिला, बच्चे समेत करीब 10 लोग सवार थे। घायल रामभाई ने बताया कि ऑटो सड़क किनारे खड़ी हुई थी। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने सीधे ऑटो को ठोकर मारते हुए भागने की कोशिश की। तभी राहगीरों की मदद से बोलेरो चालक को पकड़ लिया गया।

Read More : Accident Breaking : स्कॉर्पियो और बाइक में भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल…

इस हादसे में 5 लोग हुए घायल हैं। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में दो बच्चे भी शामिल है। वहीं बोलेरो चालक अज्जू ने बताया कि वो और उसका दोस्त अंबिकापुर से रिसदी उसकी बहन को लेने आ रहे थे। इस दौरान वाहन अनियंत्रित हो गई और ऑटो से जा टकराई। इस हादसे में उसे भी चोंटे आई हैं।

Next Story