Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Painted Tri-Colour On Eye : इस कलाकार की देशभक्ति को सलाम! आंखो की पुतली पर बनाया तिरंगा, सोशल मिडिया पर तस्वीर हुई वायरल

viplav
10 Aug 2022 2:18 PM GMT
Painted Tri-Colour On Eye : इस कलाकार की देशभक्ति को सलाम! आंखो की पुतली पर बनाया तिरंगा, सोशल मिडिया पर तस्वीर हुई वायरल
x

Coimbatore : Painted Tri-Colour On Eye भारत पर मर मिटने वाले करोड़ो देश प्रेमी है, आने वाले सप्ताह देश आजादी के महोत्स्व के लिए तरह तरह की तैयारियां कर रहा है। वहीं लोगों की देशभक्ति भी दिखाई देने लगी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो …

Coimbatore : Painted Tri-Colour On Eye भारत पर मर मिटने वाले करोड़ो देश प्रेमी है, आने वाले सप्ताह देश आजादी के महोत्स्व के लिए तरह तरह की तैयारियां कर रहा है। वहीं लोगों की देशभक्ति भी दिखाई देने लगी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स अपनी तिरंगा झंडा बनाए हुए नजर आ रहा है।

इस वायरल हो रही तस्वीर की कहानी तमिलनाडु से जुड़ी है। राजा नाम के इस शख्‍स ने इस तस्‍वीर और वीडियो को सोशल मीडिया पर चेतावनी के साथ पोस्‍ट किया है। उनका कहना है कि इसे ट्राय मत करना, वरना आंखों में इन्‍फेक्‍शन हो सकता है। राजा का कहना है कि जागरूकता फैलाने के लिए उन्‍होंने तिरंगा बनवाया है, इससे वे लोगों को राष्‍ट्र ध्‍वज की महत्व बताना चाहते है। राजा का कहना है कि राष्‍ट्र ध्‍वज तिरंगा को अपनी आंखों की तरह ही सुरक्षित रखने की जरूरत है।

राजा ने कहा कि उन्‍होंने दाहिनी आंख में तिरंगा बनवाया है। इसके लिए उन्‍होंने आजादी का अमृत महोत्‍सव और हर घर तिरंगा कार्यक्रम से प्रेरणा मिली। देश में हर जगह लोग तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली और हर घर पर तिरंगा फहराने का कार्यक्रम हो रहा है। राजा ने बताया कि उन्‍होंने अंडे के खोल से सफेद भ्रूण लिया और उसे महीन कपड़े जैसी फिल्‍म पर जोड़ा।

इसके बाद फिल्‍म पर पेंट लगाया और उस पेंट को आंखों के भीतर रखा इससे तिरंगा जैसी आकृति बन गई। उन्‍होंने चेतावनी दी है कि अन्‍य लोग इसे न दोहराएं, इससे आंखों को खतरा हो सकता है। राजा मात्र कक्षा नौ तक ही पढ़े हैं, लेकिन वे अपनी कला से लोकप्रिय जरूर हैं। उन्‍होंने कई कलाकृतियां बनाई हैं।

Next Story