Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : भालू ने चरवाहे पर किया हमला, अस्पताल में उपचार जारी...

Rohit Banchhor
10 Aug 2022 3:35 PM GMT
CG News
x

कवर्धा। CG News जंगल में मवेशी चराने गए चरवाहे पर अचानक भालू ने हमला कर दिया, जिससे चरवाहा घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह घटना ग्राम साजा टोला की है। Read More : CG News : मैट्स में बनी राखियों से सजी फौजी भाइयों …

CG News

कवर्धा। CG News जंगल में मवेशी चराने गए चरवाहे पर अचानक भालू ने हमला कर दिया, जिससे चरवाहा घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह घटना ग्राम साजा टोला की है।

Read More : CG News : मैट्स में बनी राखियों से सजी फौजी भाइयों की कलाइयां, राखी प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा…

बता दें कि मंगल सिंग मवेशी चराने जंगल की ओर गया था, जहां उसे भालू एवं उनके बच्चे विचरण करते हुए दिखे। मंगल सिंह संभल पाता तभी अचानक मंगल सिंग पर मादा भालू ने पीछे से हमला कर दिया। इस हमले से चरवाहा गंभीर रूप से घायल हो कर चीख पुकार करने लगा। आसपास के लोग पुकार सुन दौड़ कर घटना स्थल पहुंचे और देखा कि मंगल सिंह खून से लथपथ पड़ा था।

Read More : CG News : आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम का शुभारंभ…

ग्रामीणों ने कॉल कर 108 संजीवनी एंबुलेंस को बुलाया। 108 के पायलट दिलीप साहू एवं एमटी विजय साहू ने तत्काल घटना स्थल पहुंचकर भालू के हमले से घायल मंगल सिंह का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल लाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Next Story