Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Crime : भूमि बंटवारे को लेकर दो भाईयों का परिवार आपस में भिड़े, 9 आरोपी गिरफ्तार...

Rohit Banchhor
10 Aug 2022 2:40 PM GMT
CG Crime
x

रायगढ़। CG Crime जिले के शनि मंदिर के पास रहने वाले दो सगे भाई शनि मंदिर की भूमि के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। विवादित भूमि के दिवाल को ढहाने को लेकर दो पक्ष एक दूसरे से झगड़ा व मारपीट किए। दोनों पक्ष मामले की शिकायत सिटी कोतवाली थाने मेें की। दोनों पक्षों …

CG Crime

रायगढ़। CG Crime जिले के शनि मंदिर के पास रहने वाले दो सगे भाई शनि मंदिर की भूमि के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। विवादित भूमि के दिवाल को ढहाने को लेकर दो पक्ष एक दूसरे से झगड़ा व मारपीट किए। दोनों पक्ष मामले की शिकायत सिटी कोतवाली थाने मेें की। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने काउंटर मामला दर्ज कर 9 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Read More : CG Crime : नशे के खिलाफ पुलिस ने चलाई अभियान, 150 नग प्रतिबंधित सिरफ के साथ दो गिरफ्तार…

बता दें कि पहले पक्ष से अभिषेक शर्मा की पत्नी निशा शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वे अपने कब्जे की दीवार के दीवार को ढहाने पर जेठ अभिनव शर्मा, उसकी पत्नी शालिनी शर्मा, बहन पायल शर्मा तथा धीरज शुक्ला व धीरज शुक्ला की पत्नी घर घुसकर गाली गलौच मारपीट किए। वहीं दूसरे पक्ष से अभिनव शर्मा की पत्नी शालिनी शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि अभिषेक शर्मा हमारे पुराने घर में तोड फोड करवा रहा था,

Read More :
CG Crime : युवक की खेत में मिली खून से लथपथ शव, पुलिस जांच में जुटी…

जिसे रोक-टोक करने पर अभिषेक शर्मा उसकी पत्नी निशा शर्मा, लेबर मीना ध्रुव तथा सीताराम उरांव घर घुसकर, घर में तोड़फोड़ कर गाली-गलौज मारपीट किए हैं। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने पहले पक्ष से आरोपी अभिनव शर्मा 32 वर्ष, पायल शर्मा 41 वर्ष, शालिनी शर्मा 30 वर्ष, देवमती वैष्णव 55 वर्ष व नीरज कुमार शुक्ला 39 वर्ष को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरे पक्ष़्ा से आरोपी अभिषेक शर्मा 42 वर्ष, निशा शर्मा 36 वर्ष, मीना ध्रुव 45 वर्ष व सीताराम उरांव 28 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Next Story