Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Crime : एक्सिस बैंक घोटाला मामले में फरार एनजीओ संचालिका गिरफ्तार...

Rohit Banchhor
10 Aug 2022 4:36 PM GMT
CG Crime
x

रायपुर। CG Crime राजधानी के सबसे बड़े एक्सिस बैंक घोटाले में शामिल फरार एनजीओ संचालिका को पुलिस ने गिरफ्तार करने मेें सफलता प्राप्त की है। बताया जाता है कि इस मामले में शामिल 8 आरोपी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। Read More : CG Crime : भूमि बंटवारे को लेकर दो भाईयों …

CG Crime

रायपुर। CG Crime राजधानी के सबसे बड़े एक्सिस बैंक घोटाले में शामिल फरार एनजीओ संचालिका को पुलिस ने गिरफ्तार करने मेें सफलता प्राप्त की है। बताया जाता है कि इस मामले में शामिल 8 आरोपी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

Read More : CG Crime : भूमि बंटवारे को लेकर दो भाईयों का परिवार आपस में भिड़े, 9 आरोपी गिरफ्तार…

बता दें कि आरोपिया एनजीओ संचालिका दीपा वर्मा के घोटाले के बाद से लगातार फरार चल रही थी। उसके खाते में घोटाले के ढाई करोड़ रुपए की रकम डाली गई थी, जिसके बाद से ही पुलिस महिला की पतासाजी में जुटी थी। पूरे मामले की कड़ी दर कड़ी पर्दाफाश किया जा रहा था। पुलिस ने एनजीओ संचालिका को नोटिस जारी कर तलब किया, लेकिन एनजीओ संचालिका लगातार फरार चल रही थी। अब मुजगहन पुलिस ने 9वें फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Read More : CG Crime : नशे के खिलाफ पुलिस ने चलाई अभियान, 150 नग प्रतिबंधित सिरफ के साथ दो गिरफ्तार…

हालांकि पूरे बैंक घोटाले का मास्टरमाइंड अब तक पुलिस की पहुंच से बाहर ही है। रायपुर पुलिस की टीम महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल समेत कई अन्य राज्‍यों में दबिश भी दी, लेकिन पुलिस को खाली हाथ ही लौटना पड़ा। पुलिस के मुताबिक एनजीओ संचालिका के खाते में ढाई करोड़ रुपए जमा हुए थे, जिसमें से 21 लाख रुपए की रकम को खाते से फ्रिज कराया गया है। इस पूरे फर्जीवाड़े के 16 करोड़ 40 लाख रुपए में पुलिस ने अब तक 2 करोड़ 34 लाख नगदी और 1 करोड़ 18 लाख रुपए राज्य के अलग-अलग बैंकों में फ्रीज कराए हैं।

Read More : CG Crime : युवक की खेत में मिली खून से लथपथ शव, पुलिस जांच में जुटी…

9 आरोपी हो चुके गिरफ्तार, कई अब भी फरार
पूरे फर्जीवाड़े में पुलिस ने जांच के बाद सौरभ मिश्रा, आबिद खान, संदीप रंजन दास, समीर कुमार जांगड़े, गुलाम मुस्तफा, सत्यनारायण वर्मा उर्फ सतीश, सांई प्रवीण रेड्डी, के. श्रीनिवास और अब एनजीओ संचालिका दीपा वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब भी पूरे फर्जीवाड़े के मास्टरमाइंड समेत कई आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। लेकिन अब तक मास्टरमाइंड फरार है।

Next Story