Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG : कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो तिरंगा पदयात्रा

viplav
10 Aug 2022 6:10 PM GMT
CG
x

पेंड्रा - CG आजादी के 75 वी वर्षगांठ पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज सभी विधानसभा में 75 किमी पदयात्रा प्रारंभ की गई है यात्रा के दूसरे दिन कोटा विधानसभा के नगर पंचायत पेंड्रा दुर्गा मंदिर से तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमे कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए । हाथों में तिरंगा …

पेंड्रा - CG आजादी के 75 वी वर्षगांठ पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज सभी विधानसभा में 75 किमी पदयात्रा प्रारंभ की गई है यात्रा के दूसरे दिन कोटा विधानसभा के नगर पंचायत पेंड्रा दुर्गा मंदिर से तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमे कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए ।

हाथों में तिरंगा , गांधी टोपी धारण किए देशभक्ति से ओतप्रोत गानों के साथ तिरंगा यात्रा नगर में भ्रमण करते हुए बचरवार में समापन किया गया । महात्मा गांधी अमर रहे, जवाहरलाल नेहरु अमर रहे के जयघोष से पूरा नगर में देशभक्ति वातावरण निर्मित रहा तिरंगा यात्रा को मरवाही विधायक डॉक्टर के. के. ध्रुव ने संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी में अमर शहीदों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता I

जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि आज हमें देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले महापुरुषों के रास्ते पर चलने की जरूरत है I जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह ने तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा 1942 में अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया गया था और आज आजादी के 75 वी वर्षगांठ पर कांग्रेस पार्टी के द्वारा भारत जोड़ो नारा के साथ तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।

यात्रा के माध्यम से देश की आजादी की गौरव गाथा जन जन तक पहुंचाई जा रही है। नगर पंचायत उपाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि 1857 से शुरू हुआ यह संग्राम 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद होने तक अनवरत चलता रहा हजारों लोगों ने देश की आजादी के लिए अपनी कुर्बानी दे दी ।

वही पदयात्रा में जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता, विधायक के के ध्रुव, अशोक शर्मा,डॉक्टर नरेंद्र राय, नगर पंचायत उपाध्यक्ष पंकज तिवारी ,मो. नफीस नफीस खान, बेचू सिंह अहिरेस, अजय राय, पुष्पराज सिंह, रमेश साहू, ज्ञानेंद्र उपाध्याय, गुलाब राज, अफसर खान , सुखदेव सिंह ग्रेवाल ,ओमप्रकाश बंका, मदन सोनी, शारदाचरण पसारी, मोहम्मद सादिक खान,मनीष केशरी, जगदीश यादव ,जगदीश प्रजापति,

सिया बाई यादव, आलोक शुक्ला ,जीवन सिंह राठौर ,हर्ष गोयल,इरशाद इराकी,आशीष सोनी, बाला कश्यप, रामरतन पेंद्रो ,चंद्रभान मरावी, संतोष मलैया ,रियांश सोनी , संदीप साहू , जमील इराकी, नवल लहरें, शशांक शर्मा,सिवांश दुबे, निखिल चतुर्वेदी, के साथ अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे । वही पदयात्रा में नगर पंचायत पेंड्रा के अध्यक्ष राकेश जालान व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पेंड्रा के अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास शामिल नहीं हुए।

Next Story