Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

फैन ने आयशा जुल्का से ये क्या कर दी डिमांड, कहा-क्या मैं आपकी गोद में बैठ सकता हूं, ऐक्ट्रेस ने ऐसे दिया जवाब

vishal kumar
9 Aug 2022 2:18 PM GMT
फैन ने आयशा जुल्का से ये क्या कर दी डिमांड, कहा-क्या मैं आपकी गोद में बैठ सकता हूं, ऐक्ट्रेस ने ऐसे दिया जवाब
x

मुंबई। फैन सेलिब्रिटी से अजीबोगरीब डिमांड करते दिख जाते हैं। कई दफा तो खुद सेलिब्रिटी भी असहज महसूस करने लगते हैं। हद तो तब हो गई जब एक प्रशंसक आयशा जुल्का से इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा क्या मैं भी आपकी गोद में आ सकता हूं।' आयशा जुल्का कमीडियन …


मुंबई।
फैन सेलिब्रिटी से अजीबोगरीब डिमांड करते दिख जाते हैं। कई दफा तो खुद सेलिब्रिटी भी असहज महसूस करने लगते हैं। हद तो तब हो गई जब एक प्रशंसक आयशा जुल्का से इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा क्या मैं भी आपकी गोद में आ सकता हूं।'

आयशा जुल्का कमीडियन कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंची थी। उनके साथ 90 के दशक की उनके साथ की ऐक्ट्रेस जूही चावला भी पहुंची थीं। शो के दौरान आयशा जुल्का को उनके इंस्टाग्राम पोस्ट के कॉमेंट्स दिखाए गए।

'द कपिल शर्मा शो' के दौरान आने वाले सिलेब्स को उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर यूजर्स के कॉमेंट दिखाए जाते हैं। शो में 'पोस्ट का पोस्टमार्टम' सेगमेंट में यूजर्स के फनी कॉमेंट देखने को मिलते हैं। आयशा जुल्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें वह अपने पालतू बिल्ली के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर पर एक फैन ने कॉमेंट करते हुए लिखा, 'म्याउं म्याउं तो मैं भी कर लेता हूं, क्या मैं भी आपकी गोद में आ सकता हूं।'

READ MORE : Anupamaa : देविका ने शराब के नशे में धुत किया कुछ ऐसा, अनुपमा ने भी दिया साथ, 6 लाख से ज्यादा देखा गया वीडियो

आयशा जुल्का ने यूजर की कॉमेंट देखकर खूब हंसी। उन्होंने कहा, 'आजा पता लग जाएगा।' एक फैन ने कॉमेंट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, 'उनको बिल्ली पसंद है, गधे नहीं।' दूसरे फैन की इस बात आयशा जुल्का भी सहमत हुईं और कहा, 'सही बोला, बिल्कुल सही बोला।'

READ MORE : बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर : निजी क्षेत्र में 100 पदों पर भर्ती के लिए 21 को प्लेसमेंट कैम्प,

आयशा जुल्का के काम की बात करें तो वह 'खिलाड़ी' और 'जो जीता वही सिकंदर' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। आयशा जुल्का आखिरी बार साल 2018 में रिलीज हुई डायरेक्टर अनिल शर्मा की फिल्म 'जीनियस' में काम करते हुए दिखाई दी थीं।

देखे वीडियो ;-

Next Story