- Home
- /
- Chhattisgarh
- /
- Weather Update :...
Weather Update : रायपुर समेत प्रदेशभर में झमाझम बारिश जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, कई इलाकों में होगी अति भारी वर्षा
रायपुर। Weather Update राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में आज सुबह से झमाझम बारिश जारी हैं। पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक बरस रही मानसून आज सुबह से अपना कहर बरपा रही हैं। वही दुर्ग और बस्तर संभाग में भारी वर्षा होने के आसार है। कल रात भी अच्छी वर्षा हुई हैं। मौसम विभाग का कहना …
रायपुर। Weather Update राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में आज सुबह से झमाझम बारिश जारी हैं। पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक बरस रही मानसून आज सुबह से अपना कहर बरपा रही हैं। वही दुर्ग और बस्तर संभाग में भारी वर्षा होने के आसार है। कल रात भी अच्छी वर्षा हुई हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अब प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। मानसून द्रोणिका का प्रभाव है, साथ ही बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दाब का क्षेत्र बन रहा है। इसके चलते आज और कल रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में भारी वर्षा के आसार हैं। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अति भारी वर्षा हो सकती है। वही मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया हैं।
Read More : Weather Update : आने वाले पांच दिनों तक भारी बारिश की आसार, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट…
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका के साथ एक चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। यह प्रबल होकर अवदाब के रूप में बदल सकता है। इसके प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा और कुछ क्षेत्रों में अति भारी वर्षा हो सकती है।