Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG : राष्टीय कांग्रेस के आह्वान और विधायक जायसवाल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का भारत जोड़ों अभियान पदयात्रा का हुआ आगाज

viplav
9 Aug 2022 6:22 PM GMT
CG
x

कोरिया/मनेंद्रगढ, एस के मिनोचा : CG देशभर में केंद्र की भाजपा सरकार के तानाशाही रवैया, देश में बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी और निजीकरण के कारण देश की जनता की टूट रही कमर को मजबूत करने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर पद यात्रा की शुरुआत की गई। आपको बता दे कि आजादी के …

कोरिया/मनेंद्रगढ, एस के मिनोचा : CG देशभर में केंद्र की भाजपा सरकार के तानाशाही रवैया, देश में बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी और निजीकरण के कारण देश की जनता की टूट रही कमर को मजबूत करने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर पद यात्रा की शुरुआत की गई।

आपको बता दे कि आजादी के पूर्व अंग्रेजों के चंगुल से भारत देश को आजादी दिलाने और उनके चंगुल से छुड़ाने के लिए देशभर में अंग्रेजो भारत छोड़ो अभियान चलाया गया था। उसी प्रकार केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने कांग्रेस पार्टी का भारत जोड़ो अभियान पद यात्रा का आगाज किया गया है।

इसी तारतम्य में मंगलवार को मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ.विनय जायसवाल के नेतृत्व में मनेंद्रगढ़ विधानसभा के चिरमिरी के हृदय स्थल हल्दीबाड़ी में स्थापित श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर से पूजा अर्चना करते हुए इस बड़ी यात्रा का शुभारंभ किया गया।

इस अभियान के तहत मनेंद्रगढ़ विधानसभा अंतर्गत विधायक डॉ विनय जायसवाल के नेतृत्व में 9 अगस्त 2022 दिन मंगलवार को सुबह 9:00 बजे से विधानसभा क्षेत्र के नगर निगम चिरमिरी से 75 किलोमीटर की पदयात्रा का आगाज किया गया जिसका समापन आगामी 14 अगस्त को मनेंद्रगढ़ शहरी क्षेत्र में होने की बात कही गई है।

यह यात्रा शहर के हृदय स्थल हल्दीबाड़ी से निकलकर मुख्य मार्ग होते हुए कालीबाड़ी होते हुए बड़ी बाजार होकर गोदरी पारा से ग्राम भूकभूकी तक पहुची। पदयात्रा के दौरान समस्त कांग्रेस जन हाथ में राष्ट्र ध्वज तिरंगा के साथ गांधीवादी तरीके से सफ़ेद कुर्ता पजामा और सफेद टोपी में नजर आये।

यह पद यात्रा चिरमिरी नगर निगम के सभी वार्डो से होकर खड़गवां ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्र और मनेंद्रगढ़ विधानसभा अंतर्गत आने वाले मनेंद्रगढ़ विकासखंड क्षेत्र से होकर नगर पंचायत झगराखाण्ड से नगर पालिका क्षेत्र मनेंद्रगढ़ में इस पदयात्रा का समापन होगा। शहर वासियों ने सभी पदयात्रियों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।

यात्रा में कांग्रेस पार्टी के चिरमिरी नगर निगम महापौर कंचन जायसवाल, मनेंद्रगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, नगर पंचायत झगराखाण्ड अध्यक्ष रजनीश पांडे सहित सभी नगरीय निकायों के निर्वाचित और मनोनीत पार्षद सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और सदस्यगण भारी संख्या में शामिल रहे।

viplav

viplav

    Next Story