Begin typing your search above and press return to search.
Entertainment News

CWG 2022 : अब लक्ष्य सेन ने देश को दिलाया गोल्ड, मलेशियाई खिलाड़ी को बैडमिंटन में हरा जीता स्वर्ण पदक

naveen sahu
8 Aug 2022 11:35 AM GMT
CWG 2022 : अब लक्ष्य सेन ने देश को दिलाया गोल्ड, मलेशियाई खिलाड़ी को बैडमिंटन में हरा जीता स्वर्ण पदक
x

बर्मिंघम। CWG 2022 के आखिरी दिन भी भारत का जलवा बरकरार हैं। पीवी सिंधु के बाद लक्ष्य सेन ने बैडमिंटन के पुरुष एकल में स्वर्ण पदक जीत लिया है। फाइनल में उन्होंने मलेशिया के एंग जे योंग को 19-21, 21-9, 21-16 से हरा दिया। इस स्वर्ण के साथ ही लक्ष्य राष्ट्रमंडल खेलों के पुरुष एकल …

बर्मिंघम। CWG 2022 के आखिरी दिन भी भारत का जलवा बरकरार हैं। पीवी सिंधु के बाद लक्ष्य सेन ने बैडमिंटन के पुरुष एकल में स्वर्ण पदक जीत लिया है। फाइनल में उन्होंने मलेशिया के एंग जे योंग को 19-21, 21-9, 21-16 से हरा दिया। इस स्वर्ण के साथ ही लक्ष्य राष्ट्रमंडल खेलों के पुरुष एकल में पदक जीतने वाले भारत के 10वें खिलाड़ी और स्वर्ण जीतने वाले चौथे एथलीट बन गए। अब भारत के कहते में कुल 20 गोल्ड मेडल हो चुके हैं।

Read More : CWG 2022 : Badminton में इंडियन शटलर पीवी सिंधू ने जीता Gold, नहीं हारी कॉमनवेल्थ 2022 का एक भी मुकाबला

इससे पहले पीवी सिंधु ने महिला एकल मुकाबले में कनाडा की मिशेल ली को 21-15, 21-13 हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस मैच में सिंधु शुरुआत से ही बेहतरीन लय में दिख रही थीं और आसानी से यह मुकाबला अपने नाम किया। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में सिंधु कोई मुकाबला नहीं हारी हैं। हालांकि, टीम इवेंट में भारत को रजत के साथ संतोष करना पड़ा था, लेकिन महिला एकल में सिंधु ने सोना दिलाया है। इसके साथ ही भारत पदक तालिका में न्यूजीलैंड को पछाड़कर चौथे नंबर पर पहुंच गया है।

Next Story