Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

Vastu Tips : सुबह उठकर कभी न देखें इन चीज़ों को, झेलने पड़ सकते हैं कई नुकसान...

Sharda Kachhi
7 Aug 2022 2:14 AM GMT
Vastu Tips
x

नई दिल्ली, Vastu Tips : कई बार ऐसा होता है की जब हमारा दिन काम बिगड़ रहा हो तो हमारे मुँह से अक्सर ही निकल जाता है कि पता नहीं सुबह- सुबह किसका मुंह देख लिया, जो पूरा दिन खराब जा रहा है। और यह बात ऐसे ही नहीं कही जाती असल जीवन में …

Vastu Tips

नई दिल्ली, Vastu Tips : कई बार ऐसा होता है की जब हमारा दिन काम बिगड़ रहा हो तो हमारे मुँह से अक्सर ही निकल जाता है कि पता नहीं सुबह- सुबह किसका मुंह देख लिया, जो पूरा दिन खराब जा रहा है। और यह बात ऐसे ही नहीं कही जाती असल जीवन में इस वाक्य का बहुत महत्व होता है दरअसल वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों का वर्णन है, जिनको सुबह उठकर देखते ही आपके साथ अशुभ हो सकता है या फिर आपके बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे मे-

आइना
सुबह के समय कभी भी आइना नहीं देखना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि सुबह उठते ही आइना देखने से रात भर की सभी नकारात्मकता आइने से आपको प्राप्त होती है। सुबह उठकर आप अपनी हथेली के दर्शन कर सकते हैं। वास्तु अनुसार यह बहुत शुभ माना जाता है।

जंगली जानवरों की तस्वीर

वास्तु ही नहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सुबह का समय पूजा- पाठ और शुभ क्रियाओं का करने का होता है। इसलिए सुबह उठकर जंगली जानवरों की अक्रामक तस्वीरों को नहीं देखना चाहिए। ऐसा करने से आपका पूरा दिन बेकार हो सकता है। साथ ही बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं।

परछाई

सुबह उठकर अपनी या किसी अन्य की परछाई बिल्कुल नहीं देखनी चाहिए। वास्तु अनुसार इसे भी अशुभ माना जाता है। मान्यता है अगर आपने अपनी या किसी और की परछाई सुबह उठने के तुरंत बाद देख ली तो आपको कोई परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

READ MORE :Aaj Ka Rashifal 7 July : आज सूर्य के तरह चमकेगा इन दो राशि के जातकों का भाग्य, समाज में बढ़ेगा मान-सम्मान, जानें अपने राशि का हाल

बंद घड़ी

वास्तु अनुसार घर में बंद घड़ी नहीं होनी चाहिए। क्योंकि अगर घर में बंद घड़ी रहती है। तो जैसे घड़ी का समय रुका हुआ होता है। ऐसे ही घर के सदस्यों की आर्थिक स्थिति में ब्रेक लग जाता है। साथ ही सुबह उठने के बाद कभी भी भूल से बंद घड़ी की तरफ नहीं देखना चाहिए। क्योंकि यह बुरे समय की प्रतीक मानीं जातीं हैं।

झूठे बर्तन

सुबह के समय कभी झूठे बर्तन नहीं देखने चाहिए। इसलिए वास्तु के अनुसार कहा जाता है कि रात को सारे बर्तन साफ करके रखने चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपके घर में दरिद्री छा सकती है और जहां दरिद्री छा जाती है वहां से मां लक्ष्मी रूठ कर चलीं जातीं हैं।

टीप :- इस खबर में दी गई सभी जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं, इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है, TCP 24 इसकी पुष्टि नहीं करता है, अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट या ज्योतिषी से सलाह ले.

Next Story