Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

CWG 2022 : टेबल टेनिस मेन्स डबल में भारत को मिला सिल्वर, जेवलिन थ्रो में भी कांस्य पदक 

viplav
7 Aug 2022 3:29 PM GMT
CWG 2022 : टेबल टेनिस मेन्स डबल में भारत को मिला सिल्वर, जेवलिन थ्रो में भी कांस्य पदक 
x

 Birmingham : CWG 2022 कॉमनवेल्थ खेल 2022 में भारत के लिए आज का दिन मेडलों से भरा रहा। आज भारत के खाते में गोल्ड से लेकर सिल्वर और कांस्य पदक आए। भारत को एक सिल्वर मेडल जी. साथियान और शरथ कमल की जोड़ी ने दिलाया. इन दोनों खिलाड़ियों ने टेबल टेनिस में सिल्वर मेडल …

Birmingham : CWG 2022 कॉमनवेल्थ खेल 2022 में भारत के लिए आज का दिन मेडलों से भरा रहा। आज भारत के खाते में गोल्ड से लेकर सिल्वर और कांस्य पदक आए। भारत को एक सिल्वर मेडल जी. साथियान और शरथ कमल की जोड़ी ने दिलाया. इन दोनों खिलाड़ियों ने टेबल टेनिस में सिल्वर मेडल जीता. हालांकि इन्हें फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. भारत ने मेन्स डबल्स का फाइनल मुकाबला 2-3 से गंवा दिया.

भारत की महिला खिलाड़ी अन्नू रानी ने रविवार को राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार सफलता दिलाई है. अन्नू ने महिलाओं की भाला फेंक स्पर्धा में देश की झोली में कांस्य पदक डाला है. अन्नू रानी ने 60 मीटर का थ्रो फेंकते हुए कांस्य पदक जीता. रानी ने अपने तीसरे प्रयास में इतनी दूर भाला फेंककर तीसरा स्थान हासिल किया. इसी के साथ अन्नू ने इतिहास रच दिया है. वह राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाली भारत की पहली भालाफेंक खिलाड़ी बन गई हैं.

Next Story