Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Pendra : संत गोस्वामी तुलसीदास जयंती का हुआ आयोजन

naveen sahu
5 Aug 2022 6:47 PM GMT
Pendra : संत गोस्वामी तुलसीदास जयंती का हुआ आयोजन
x

Pendra, अभिषेक गुप्ता। अरपांचल कला एवं साहित्य मंच एवं आनंद फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महान संत तथा श्री रामचरित मानस के रचयिता संत गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती मनाई गई। यह आयोजन युवा साहित्यकार आशुतोष आनंद दुबे के निवास पर आयोजित किया गया। गौरतलब है कि यह आयोजन पिछले कई …

Pendra, अभिषेक गुप्ता। अरपांचल कला एवं साहित्य मंच एवं आनंद फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महान संत तथा श्री रामचरित मानस के रचयिता संत गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती मनाई गई। यह आयोजन युवा साहित्यकार आशुतोष आनंद दुबे के निवास पर आयोजित किया गया। गौरतलब है कि यह आयोजन पिछले कई वर्षों से युवा साहित्यकार के निवास में प्रतिवर्ष आयोजित किया जा रहा। उसी परंपरा अनुसार इस वर्ष भी तुलसीदास जी की जन्म जयंती मनाई गई। इस आयोजन में ग्राम बचरवार की साप्ताहिक रामायण मण्डली ने रामचरित मानस का सुंदर संगीतमय पाठ एवं संकीर्तन किया।

Read More : Pandit Madhav Rao Sapre’s birth anniversary: पंडित माधव राव सप्रे की जयंती में CM बघेल ने उन्हें किया याद, कहा- सप्रे जी ने छ.ग. में पत्रकरिता की नई दिशा दी है…

इस दौरान मानस मर्मज्ञ तथा से.नि. व्याख्याता रामकुमार दुबे जी ने तुलसीदास जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा रचित कृतियों का सूक्ष्मता से वर्णन किया। वर्तमान परिवेश में गोस्वामी तुलसीदास जी एवं उनकी कृतियों के माध्यम से समाज में पड़ने वाले प्रभावों का वर्णन किया। रामचरित मानस की चौपाईयों के माध्यम से शिव विवाह चरित का सुंदर वर्णन किया। इसी तारतम्य में श्रीमद्भागवत कथा वाचक संजीत पाण्डेय ने सुंदर वर्णन करते हुए रामचरित मानस के चौपाईयों का पाठ किया। साथ ही उन्होंने कहा कि रामचरित मानस के नियमित पाठ से ही इस भवसागर से मुक्ति मिल सकती है।

इस दौरान मानस रसिक केशव राठौर ने भी तुलसीदास जी के जीवन वृत पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संयोजन युवा साहित्यकार आशुतोष आनंद दुबे ने किया। उन्होंने इस परंपरा का निर्वहन करते हुए कहा कि आगे भी प्रतिवर्ष हमारे प्रेरणापुंज श्रद्धेय संत गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती का आयोजन और अधिक भव्य रूप में होता रहेगा। कार्यक्रम में रामकुमार दुबे, गजेंद्र दुबे, बोधराम राठौर, पिलाराम, कन्हैया राठौर, संजीत पाण्डेय, आयुष दुबे, रामकृष्ण दुबे, प्रतीक तिवारी, राकुमार वैष्णव, भूपेंद्र राठौर तथा अन्य मानस प्रेमी श्रोता जन उपस्थित रहे।

Next Story