Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Human Nature From Birth : बेहद जिद्दी और झगड़ालू होते है इस दिन पैदा हुए लोग, जाने जन्मदिन के अनुसार अपना स्वाभाव...

Sharda Kachhi
6 Aug 2022 4:31 AM GMT
Human Nature From Birth
x

नई दिल्ली, Human Nature From Birth : कहते जब किसी बच्चे का जन्म होता है तो उसके जन्म से पहले ही भगवान उसके पूरी ज़िन्दगी का लेखा-जोखा लिख कर उसे धरती पर भेजता है. वो कैसा होगा क्या करेगा, आगे जा कर क्या करेगा अदि। ये बात तो सौ फिसदी सही है कि …

 Human Nature From Birth

नई दिल्ली, Human Nature From Birth : कहते जब किसी बच्चे का जन्म होता है तो उसके जन्म से पहले ही भगवान उसके पूरी ज़िन्दगी का लेखा-जोखा लिख कर उसे धरती पर भेजता है. वो कैसा होगा क्या करेगा, आगे जा कर क्या करेगा अदि। ये बात तो सौ फिसदी सही है कि हर इंसान एक-दूसरे से अलग होता है उसके सोचने रहन सहन का ढंग एक-दूसरे अलग होता है। हम लाख चाहकर भी सामने वाले को नही समझ पाते है। लेकिन एक तरीका है जिससे हम दूसरे के स्वभाव का पता लगा सकते है। हर किसी की जन्मदिनांक और जन्म का वार अलग-अलग होता है।

ज्योतिष के अनुसार सप्ताह के सात दिनों में जन्म लेने वाले लोगों के बारे में जान सकते हैं जो विशेष तिथियों में जन्मे हो और वो भाग्यशाली माने जाते है। वहीं सप्ताह के हर वार को जन्म लेने वाले लड़के- लडकियों के स्वभाव को भी जान सकते हैं। जानते है ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य को। कि जातक किस दिन को पैदा हुआ, उस दिन के अनुसार भी उसका स्वभाव कैसा होगा।

रविवार को जन्मे जातक पर सूर्य का प्रभाव रहता है। ऐसे जातक का स्वभाव निर्भीक लेकिन उदार रहता है। रविवार को जन्म लेने वाली स्त्री दानी, बलशाली, शीत प्रवृत्ति की, चतुर और क्लेश करने वाली होती है।

सोमवार को जन्मे लोगों पर चंद्र का प्रभाव रहता है।. ऐसे व्यक्ति का स्वभाव शांत तथा आध्यात्मिक विचारों से संपन्न रहता है। सोमवार को जन्म लेने वाली स्त्री रूपवति, शुद्ध बुद्धि वाली, मधुरभाषी, शांति प्रिय, राजयोग वाली और पुत्रवान होती है।

मंगलवार को जन्मे जातक पर मंगल ग्रह का प्रभाव रहता है। ऐसे लोग तामसी प्रवृत्ति के सदा क्रोधी, जिद्दी स्वभाव के होते है। मंगलवार को जन्म लेने वाली स्त्री कठोर हृदय वाली, झगड़ालू, पतली, शक्तिशाली होती है।

बुधवार को जन्मे जातक पर बुध ग्रह का प्रभाव रहता है। ऐसे व्यक्ति की वाणी में मिठास और चेहरे पर आकर्षण रहता है। बुधवार को जन्म लेने वाली स्त्री, सरस्वती माता की कृपा को प्राप्त करने वाली, सुंदर, कोमल, सदगुणी, कलाओं में कुशल होती है।

READ MORE :Rescue operation of pregnant woman : भारी बारिश के चलते घने जंगल में फ़सी गर्भवती, जंगल के बीच ही दिया बच्चे को जन्म, पुलिस ने ऐसे किया रेस्क्यू…

गुरुवार को जन्मे जातक पर बृहस्पति ग्रह का प्रभाव रहता है। ऐसा व्यक्ति गंभीर चिंतन करने वाला और धार्मिक स्वभाव से संपन्न रहता है। गुरुवार को जन्म लेने वाली स्त्री शिक्षा, गुण, संपत्ति, शांति प्रिय, धैर्यवान, पुत्रवान और सुखों को प्राप्त करने वाली होती है।

शुक्रवार को जन्मे जातक पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है। यदि शुक्र ग्रह ठीक है तो व्यक्ति कलाप्रिय और तेज बुद्धि का होगा। शुक्रवार को जन्म लेने वाली स्त्री चंचल बुद्धि की सुंदर, काले वर्ण की और सौभाग्यशाली होती है

शनिवार को जन्म जातक पर शनि ग्रह का प्रभाव माना गया है तो यदि शनि शुभ स्थिति में है तो शनिवार को जन्म लेने वाली स्त्री दुबली, लंबी, काले रंग वाली, चुगलखोर होती है। कुंडली की अन्य ग्रह स्थिति के अनुसार, स्त्रियों के स्वभाव में बदलाव भी हो सकता है। ज्योतिष के अनुसार, स्त्रियों के स्वभाव से सभी ग्रह-नक्षत्रों का भी सीधा प्रभाव पड़ता है।

टीप :- इस खबर में दी गई सभी जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं, इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है, TCP 24 इसकी पुष्टि नहीं करता है, अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट या ज्योतिषी से सलाह ले.

Next Story