Begin typing your search above and press return to search.
NATIONAL

भारत की बेटी साक्षी मालिक ने दिखाया जलवा, एक ही दांव में एना को किया चित, जीता अपना पहला स्वर्ण पदक 

viplav
5 Aug 2022 6:15 PM GMT
भारत की बेटी साक्षी मालिक ने दिखाया जलवा, एक ही दांव में एना को किया चित, जीता अपना पहला स्वर्ण पदक 
x

New Delhi : CWG 2022 कॉमनवलेथ खेल 2022 में आज भारतीय पहलवानों का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला है। कुश्ती में आज जहां अंशु मलिक और बजरंग पूनिया ने भारत के लिए पदक हांसिल किए वहीं भारत की दिग्गज पहलवान साक्षी मलिक ने भी अपना जलवा दिखा दिया है। शाक्षी मलिक ने भारत के …

New Delhi : CWG 2022 कॉमनवलेथ खेल 2022 में आज भारतीय पहलवानों का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला है। कुश्ती में आज जहां अंशु मलिक और बजरंग पूनिया ने भारत के लिए पदक हांसिल किए वहीं भारत की दिग्गज पहलवान साक्षी मलिक ने भी अपना जलवा दिखा दिया है।

शाक्षी मलिक ने भारत के लिए रियो ओलंपिक्स में ब्रॉन्ज जीता था , जिसके बाद आज उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में आज अपना पहला स्वर्ण पदक हांसिल किया है। इसी के साथ भारत के इस प्रतियोगिता में कुल 8 गोल्ड मेडल हो चुके हैं।

Read More : CWG 2022 : अचानक रोक दिया गया कुश्ती का मैच, स्टेडियम भी कराया गया खाली, सामने आई ये बड़ी वजह

साक्षी ने जीता पहला गोल्ड

दिग्गज पहलवान साक्षी मलिक ने इंग्लैंड की धरती पर जबरदस्त प्रदर्शन दिखा कर करियर का पहला कॉमनवेल्थ मेडल जीत लिया है। इससे पहले साक्षी एक बार सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीता है। फाइनल मुकाबले में साक्षी एक वक्त पहले हाफ तक पिछड़ रही थीं, लेकिन उन्होंने एक ही दांव के दम पर मैच को अपने कब्जे में कर लिया।

Read More : CWG 2022 : कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी आकर्षि दिखा रही कमाल, साउथ अफ्रीका की खिलाड़ी को दी मात, SF में मारी एंट्री

दूसरे हाफ में किया लगतार हमला

आज का मुकाबला साक्षी मलिक और कनाडा की एना गोंजालेज के बीच हुआ, जिसमें पहले हाफ तक काफी पीछे चल रही थीं। वो 4-0 से कनाडा की रेसलर से पीछे थीं, लेकिन इसके बाद दूसरा हाफ साक्षी के नाम रहा। जैसे ही दूसरे हाफ शुरू हुआ वैसे ही साक्षी ने लगतार अटैक मोड जारी रखा। साक्षी अपनी विरोधी को चित करने में कामयाब रहीं और उन्होंने अपने पहले गोल्ड मेडल पर कब्जा किया।

viplav

viplav

    Next Story