Congress Protest : हजारों की संख्या में कांग्रेसियों ने बढ़ती महंगाई और बढ़ती बेरोज़गारी के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रैली निकाली, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
गुप्तेश्वर जोशी, बीजापुर। Congress Protest अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शुक्रवार को ज़िला मुख्यालय बीजापुर में ज़िला कांग्रेस कमेटी बीजापुर ने देश में बढ़ती महंगाई और बेरोज़गारी के खिलाफ विशाल धरना प्रदर्शन किया। और राष्ट्रपति के नाम ज़िला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने एक सुर में कहा कि कांग्रेस ने पिछले 70 सालों में देश के निर्माण में बहुमूल्य योगदान दिया है। देश में कृषि क्क्रांति, संचार क्रांति, रेल सेवा, देश की प्रतिष्टित हवाई अड्डे, BSNL, बड़ी सिंचाई परियोजनायें, ऊंच शिक्षा, हाईवे सड़कें, AIIMS, HAL, NMDC, SCEL, NTPC, जैस संस्थानों को स्थापित किया है, जिन्हें मोदी सरकार और भाजपा सडयंत्र पूर्वक निजीकरण कर देश की बहुमूल्य संपत्ति को अपने चुनिंदा उद्योगपति मित्रों को बेच रही है।
Read More : CG Congress Protest : संविधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग तथा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को ईडी नोटिस भेजने को ले कर कांग्रेस संगठन ने किया ईडी दफ़्तर का घेराव
साथ ही देश के संवैधानिक संस्थाए जैसे चुनाव आयोग, ED, सीबीआई, जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं का दुरुपयोग कर देश की लोकतांत्रिक ढांचे को तहस-नहस करने में कोई भी कोरकसर भाजपा और मोदी सरकार नही छोड़ रही है यदि कोई मोदी सरकार के खिलाप बोलता है जनता के मुद्दों को उठता है तो उसे ED और आईटी जैसे संस्थाओं के माध्यम से दवाव बना कर जेल में डालकर देश की लोकतंत्र को ख़त्म करने का प्रयास किया जा रहा है।
बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने सभा में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार की तानाशाही नीतियों के कारण आज देश महंगाई का दंश झेल रहा है पेट्रोल, डीज़ल, घरेलू गैस और खाद्य पदार्थों की क़ीमतें आसमन छू रही है बेरोज़गारी देश के इतिहास में अब तक सबसे अधिक है।
आज पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस और खाद्य पदार्थो की बढ़ती कीमतों से आम आदमी त्रस्त है, विक्रम मंडावी ने मोदी सरकार और भाजपा को साल 2014 में देश की जनता से किए वादों को याद दिलाते हुए कहा कि प्रति वर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार, प्रति व्यक्ति के खाते में पंद्रह पंद्रह लाख रुपए देने के वादों का क्या हुआ।
Read More : Congress : पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पंडित सुखराम का निधन, दिल्ली एम्स में थे भर्ती
रोज़गार देना तो दूर उल्टे मोदी सरकार के अपने आठ साल के कार्यकाल में देश में बेरोज़गारी अपने चरम पर है और महंगाई देश के इतिहास में सबसे अधिक है। मोदी सरकार अपने किए वादों से मुकरते हुए विपक्षी पार्टियों को परेशान कर आम जनता के आवाज़ को कुचल रही है मोदी सरकार ने कफ़न और स्कूली बच्चों के कापी, किताब, पेन, पेंसिल जैसी वस्तुओ पर जबरन जीएसटी लगाकर उनसे भी रुपए कमा कर अपने उद्योग पति मित्रों को लाभ पहुँचा रही है।
आज मोदी सरकार और भाजपा की नीतियां हम दो अर्थात् नरेंद्र मोदी और अमित शाह और हमारे दो अर्थात् अड़ानी और अम्बानी के लिए है। मोदी सरकार और भाजपा को देश की 135 करोड़ जनता से कोई मतलब नही हैं। विक्रम मंडावी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि “जिस तरह से देश में महंगाई बढ़ रही है केंद्र की मोदी और भाजपा की सरकार के ख़िलाफ़ देश की आम जनमानस में महंगाई के ख़िलाफ़ आक्रोश है केंद्र सरकार से माँग है कांग्रेसी नेताओं को डराना बंद करे और महंगाई कम कर देश के बेरोज़गार युवाओं को रोज़गार दे।”
Read More : Congress : पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पंडित सुखराम का निधन, दिल्ली एम्स में थे भर्ती
उपस्थित लोगों को जिला पंचायत बीजापुर के अध्यक्ष शंकर कुड़ियाम, सदस्य जिला पंचायत बीजापुर एवं सदस्य कृषक कल्याण बोर्ड बसंत राव ताटी, अध्यक्ष कृषि उपज मंडी बीजापुर कामेश्वर गौतम, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत भोपाल पटनम मिच्चा मुतैया, जिला पंचायत सदस्य संतकुमारी मंडावी, कृषि मंडी सदस्य रत्ना सोढ़ी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भैरमगढ़ लच्छुराम मौर्य, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष गुप्ता, कांग्रेस ज़िला महामंत्री सुखदेव नाग, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर सुनील उद्दे, युवा अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर ऐजाज सिदिकी, जिला महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गीता कमल, संजना चौहान, सरस्वती मंडल आदि ने किया वही नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुसुतोम सलूर ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में चारों ब्लॉक से आए कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आम लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।